फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Governor Mangubhai Patel inaugurated the Art Center

Umaria News: राज्यपाल पटेल ने आर्ट सेंटर का किया लोकार्पण, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का जन्मदिन मनाया

Thu, 27 Feb 2025 07:32 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 07:32 PM IST
Governor Mangubhai Patel inaugurated the Art Center
मध्य प्रदेश के  राज्यपाल मंगूभाई पटेल का उमरिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने  जिले के ग्राम पंचायत लोढ़ा में आदिवासी कला संकुल भवन (आर्ट सेंटर) का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि सभी को ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।

उन्होंनेने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपने कार्यकाल के दौरान एक ऐसा कार्य अवश्य करना चाहिए, जिसे लोग एवं समाज हमेशा याद रखें। उन्होंने जनजातीय पेंटिंग एवं कलाकृतियों को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में विशेष प्रयास करने को कहा। इस दौरान उन्होंने विवेकाधीन अनुदान मद से लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित आदिवासी कला संकुल भवन (आर्ट सेंटर) का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सुप्रसिद्ध पद्मश्री एवं नारी शक्ति सम्मान प्राप्त स्व. जोधाईया बाई बैगा के परिजन रिंकू भाई बैगा, दुखिया बाई बैगा एवं अमर बैगा से बैगा पेंटिंग आर्ट एवं बैगा कलाकृतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह हुनर दूसरे जनजातीय व्यक्तियों को भी सिखाया जाना चाहिए। राज्यपाल ने प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग की जानकारी प्राप्त की और उनकी सराहना की। इस दौरान राज्यपाल को बैगा पेंटिंग स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।

ग्राम पंचायत लोढ़ा पहुंचने पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल का स्वागत बैगा जनजातीय लोगों द्वारा पारंपरिक सैला नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान उन्होंने कक्षा आठवीं की छात्रा अल्का बैगा एवं शालिनी बैगा से चर्चा की और उनके शैक्षणिक गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
 
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उमरिया जिले के लोढ़ा ग्राम पंचायत के टंगराटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शिवांगी यादव और कार्तिक यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने केक काटा, "हैप्पी बर्थडे" गीत गाया और बच्चों को टॉफियां बांटी। उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती माताओं के गोद भराई कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसके अलावा, राज्यपाल ने प्राथमिक शाला टंगराटोला में कक्षा 3 के बच्चों के साथ संवाद किया और पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने उत्तर भी दिया।
 
 राज्यपाल मंगूभाई पटेल आर्ट सेंटर का किया लोकार्पण,आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों का मनाया जन्मदिन
 
 राज्यपाल मंगूभाई पटेल आर्ट सेंटर का किया लोकार्पण,आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों का मनाया जन्मदिन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : झज्जर नगर परिषद में नए वित्त वर्ष के लिए 53 लाख लाभ का बजट पास

VIDEO : महाकुंभ बीतने के दूसरे दिन संगम नोज पर सन्नाटे जैसी स्थिति, सड़कें भी रहीं खाली

27 Feb 2025

VIDEO : Gonda: गोंडा में रोडवेज कर्मियों ने गेट पर सभा कर जताई नाराजगी, चक्का जाम करने की दी चेतावनी

27 Feb 2025

VIDEO : Gonda: गोंडा में वकीलों ने लगाया जाम, अधिवक्ता संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की

27 Feb 2025

VIDEO : हिसार के जाट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

27 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में स्वर्गीय पवन पहलवान मेहता की याद में विशाल कुश्ती दंगल

27 Feb 2025

VIDEO : महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेश किया नगर निगम शिमला का बजट

27 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर मुख्य बाजार में लगाया समोसे और बर्गर का भंडारा

VIDEO : जगरांव में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर ढाबे के बाहर फायरिंग

27 Feb 2025

VIDEO : देहरादून बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

27 Feb 2025

VIDEO : शिवरात्रि कावड़ मेला संपन्न, नगर निगम के सामने ये बड़ी चुनौती खड़ी

27 Feb 2025

Alwar News: घोड़ाफेर चौराहे के पास युवक से स्कॉर्पियो और नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने दो को पकड़ा

27 Feb 2025

VIDEO : फतेहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव कल, प्रधान व उप प्रधान पद के लिए होगा सीधा मुकाबला

27 Feb 2025

VIDEO : निगम की जमीन पर कब्जा कर बनाई दुकानें हुई ध्वस्थ, दुकानों पर चला बुलडोजर

27 Feb 2025

VIDEO : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत-3 घायल

27 Feb 2025

Taj Mahal News: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में महादेव की पूजा, महिला ने शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल

27 Feb 2025

VIDEO : चुराह के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैला में शिक्षकों की कमी पर एसएमसी ने जताई नाराजगी

27 Feb 2025

VIDEO : अलीगढ़ में नगलाभूड़ के पास गंगीरी की महिला कांवड़िया को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

27 Feb 2025

Khandwa: सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस की चपेट में आए युवक की मौत, महाशिवरात्रि मनाने घर लौट था मजदूर

27 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: लखनऊ में सदर से खाटू श्याम तक निकली ध्वजा यात्रा

27 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: 'वैश्विक परिदृश्य में हिंदी' पर आयोजित संगोष्ठी

27 Feb 2025

VIDEO : मोगा पुलिस ने ए कैटेगरी के गैंगस्टर समेत दो को पकड़ा

27 Feb 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में यूटी सचिवालय के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

27 Feb 2025

VIDEO : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया, वेलडन

27 Feb 2025

VIDEO : Mahakumbh - सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम और मंत्रियों के साथ चलाया सफाई अभियान, गंगा पूजन किया

27 Feb 2025

VIDEO : झज्जर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा शुरू

VIDEO : महेंद्रगढ़ में बाबा महावीर दास धाम सीगड़ा में बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारा शुरू

VIDEO : पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश जारी, धुंध के आगोश में शहर

27 Feb 2025

Barwani: 12वीं के आठ छात्रों को देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, छात्र संगठन ने किया हंगामा

27 Feb 2025

Reet Exam: अलवर में रीट परीक्षा का पहला दिन, सेंटर पहुंचकर भी परीक्षा से वंचित रह गए कई अभ्यर्थी

27 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed