{"_id":"6af9bb9f663bca614d0deaa2","slug":"two-boats-collided-in-narmada-river-at-omkareshwar-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4937369-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओंकारेश्वर में टला हादसा: नर्मदा में दो नावों की टक्कर, नाव में भरने लगा पानी तो बिहार के लोगों में मची घबराहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओंकारेश्वर में टला हादसा: नर्मदा में दो नावों की टक्कर, नाव में भरने लगा पानी तो बिहार के लोगों में मची घबराहट
Sun, 15 Nov 2026 08:20 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर रविवार शाम दो नावों की टक्कर हो गई। एक नाव में पानी भरने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लाइफ जैकेट पहने होने और आसपास मौजूद नाविकों की तत्परता से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में रविवार शाम करीब 5:30 बजे नर्मदा नदी में दो नावों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक नाव में पानी भरने लगा और वह डूबने की स्थिति में पहुंच गई। नाव में सवार बिहार के श्रद्धालुओं में घबराहट फैल गई। हालांकि श्रद्धालुओं के लाइफ जैकेट पहने होने और आसपास मौजूद नाविकों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। नाविकों ने तत्काल सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूसरी नाव में बैठाकर बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, नाव क्रमांक 70 के नाविक मनोज पिता हुकुम अपनी नाव को घाट पर लगा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही नाव क्रमांक 263 के नाविक लकी पिता कालू की नाव से उसकी टक्कर हो गई। नाव क्रमांक 263 में गुजरात के श्रद्धालु जयप्रकाश, पीनल पटेल, जिया, तनिष्क, सेजल, माही पटेल और कमलभाई सवार थे, जबकि दूसरी नाव में बिहार के श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद नाव में सवार श्रद्धालु घबराहट में खड़े होने लगे, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और उसमें पानी भरने लगा। स्थिति को भांपते हुए आसपास मौजूद नाविक तत्काल मदद के लिए पहुंचे और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ये भी पढ़ें- जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना का किया लोकार्पण
विज्ञापन
नाविक संघ अध्यक्ष बोले—सभी श्रद्धालु सुरक्षित, दर्शन भी कराए
ओंकारेश्वर नाविक संघ के अध्यक्ष कैलाश भंवरिया ने बताया कि केवलराम घाट के पास दोनों नावों के बीच मामूली टक्कर हुई थी। एक नाव में पानी भरने लगा था, लेकिन समय रहते सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। श्रद्धालुओं को भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन भी करवा दिए गए हैं। उनकी ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।
प्रशासन ने शुरू की जांच
थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदया ने बताया कि नावों के टकराने की सूचना मिली है। वहीं नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने बताया कि घटना का पंचनामा बनाकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।