{"_id":"67c18a779b1554c2750b0a50","slug":"police-arrested-a-female-thief-gang-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2675559-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: ओरछा पुलिस ने महिला चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग महिलाएं करती थीं वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: ओरछा पुलिस ने महिला चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग महिलाएं करती थीं वारदात
शक्ल से भोली-भाली ग्रामीण महिलाएं दिखने वाली, लेकिन अक्ल से अच्छे-अच्छे चोरों को पीछे छोड़ने वाली बुजुर्ग महिलाओं के एक चोर गिरोह को ओरछा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोने-चांदी की दुकानों में ग्राहकों के वेश में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह में तीन महिलाएं शामिल थीं।
एसडीओपी निवाड़ी मनमोहन बघेल और ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि यह महिलाएं उत्तर प्रदेश से आकर मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में चोरी करती थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से जांच कर इन्हें धरदबोचा। इनके पास से 1.05 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 7 लाख रुपये का वाहन बरामद किया गया है।
इस तरह करती थीं वारदात
एसडीओपी ने बताया कि यह गिरोह पहले दुकानों को चिन्हित करता था, फिर भीड़भाड़ वाले समय में सामान खरीदने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह की तीन महिलाओं- माया दोहरे, माया देवी और मिथलेशी, निवासी जालौन (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
12 फरवरी को फरियादी बृजेश सोनी ने ओरछा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे तीन महिलाएं उसकी दुकान से 98 हजार रुपये के सोने के गहने चोरी कर ले गईं। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर सीसीटीवी फुटेज, टोल कैमरों और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।
पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.05 लाख रुपये के सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त 7 लाख रुपये कीमत का वाहन बरामद किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब गिरोह से अन्य चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी की भी तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।