फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP NEWS: Villagers forced to cremate in rain, covering body with cloth at Nanakpur's broken crematorium

MP : श्मशान घाट पर न तो शेड न कोई सुविधा, ग्रामीणों ने चद्दर तानकर किया अंतिम संस्कार; इन दावों की खुली पोल

Sun, 21 Sep 2025 06:51 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 06:51 PM IST
MP NEWS: Villagers forced to cremate in rain, covering body with cloth at Nanakpur's broken crematorium

जिला मुख्यालय सीहोर से 59 किलोमीटर दूर आष्टा विकासखंड के नानकपुर गांव में शनिवार को बेहद पीड़ादायक दृश्य सामने आया। गांव की वृद्धा पार्वती बाई (75) की मौत के बाद जब ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो उन्हें घुटनों तक कीचड़ और बरसाती नाले से होकर गुजरना पड़ा। श्मशान पर न तो छत थी और न ही कोई दूसरी व्यवस्था। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई तो ग्रामीण घर से चादर लाकर शव के ऊपर तानकर किसी तरह दाह संस्कार कर पाए।

भीगे शव और ऊपर चादर पकड़े ग्रामीणों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गांव में मृतकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की सुविधा न होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। नानकपुर गांव की आबादी करीब एक हजार है, लेकिन यहां श्मशान तक जाने का रास्ता सिर्फ कच्ची पगडंडी है, जो बरसात में दलदल और नाले में बदल जाती है। श्मशान पर बैठने तक की जगह नहीं है। जो टीन शेड बना था, उसकी चादरें टूटकर बेकार हो चुकी हैं।

ग्रामीणों की व्यथा
गांव के प्रदीप कुशवाहा, जीवन धनगर, चंदन धनगर और सुदान सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्वती बाई के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को बहुत परेशानी हुई। उन्होंने कहा – “ऐसी मुसीबत तो भगवान दुश्मन को भी न दे। कम से कम अंतिम संस्कार तो सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए।” ग्रामीणों का कहना है कि वे कई साल से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। न केवल सड़क-पानी-बिजली की कमी है बल्कि शवदाह स्थल पर छाया तक नहीं मिलती।

ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि चुनाव के समय नेता वादे करते हैं, लेकिन बाद में गांव की सुध नहीं लेते। अब ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि सम्मानजनक विदाई हर इंसान का हक है और इस हक के लिए वे संघर्ष करेंगे।

प्रशासन और विधायक से की गई शिकायत
ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि देवकरण मालवीय ने बताया कि नानकपुर के श्मशान घाट की समस्या को लेकर प्रशासन और विधायक तक बात पहुंचाई गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर ने कहा कि सरपंच का हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया था, जिस कारण काम में देरी हुई। उन्होंने बताया कि आष्टा क्षेत्र के लगभग 144 गांवों में से 10-12 गांवों में इस तरह की स्थिति है। इसके लिए जनपद पंचायत के माध्यम से एस्टीमेट तैयार कराए जा रहे हैं और जल्द प्राथमिकता के आधार पर टीन शेड व अन्य जरूरी काम कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- MP News: सिद्धार्थ तिवारी के बयान पर दिग्विजय सिंह का पलटवार- बोले-पुत्र सपूत या कपूत हो सकता, पिता कुपिता नहीं

जिले भर की गंभीर स्थिति
नानकपुर अकेला गांव नहीं है। जिले के सौ से ज्यादा गांवों में यही हाल है। जावर तहसील का झिकड़ी गांव, इछावर का दातारनगर और केलापानी जैसे गांवों में भी श्मशान घाट तक जाने का रास्ता दलदल और नालों से होकर गुजरता है। बरसात के दिनों में शव को पन्नी से ढककर या गीली लकड़ियों से दाह संस्कार करना मजबूरी बन जाता है।

जनपद पंचायत आष्टा के सीईओ अमित व्यास ने कहा कि जिन-जिन गांवों में श्मशान घाट से जुड़ी समस्याएं हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही सभी जगहों पर सुधार कार्य कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- यहां गरबा में गड़बड़ : पंडाल में प्रैक्टिस कर रही महिला को उठा ले गए थे अपहरणकर्ता, गुत्थी सुलझी तो खुला राज
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में नवोदय विद्यालय के छात्रों के राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

21 Sep 2025

लखनऊ में शहीद पितृ श्रद्धा सुमन कार्यक्रम में शहीदों को दिया गया तर्पण

21 Sep 2025

Sirmour: कौलावालांभूड़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, डॉ. राजीव बिंदल ने किया शुभारंभ

21 Sep 2025

Una: विधायक विवेक शर्मा ने अस्थायी शिक्षकों को मानदेय के चेक सौंपे

21 Sep 2025

Sarva Pitru Amavasya: देवप्रयाग संगम पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, किया पितरों का तर्पण

21 Sep 2025
विज्ञापन

टैगोर थिएटर में नाटक गगन दमामा बाज्यो का मंचन

21 Sep 2025

लखनऊ में शहीद स्मारक पर शहीद पितृ श्रद्धा सुमन कार्यक्रम का आयोजन, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

21 Sep 2025
विज्ञापन

एलडीए और डेवलपर्स की मिलीभगत से लोगों के सामने उत्पन्न अनियमितताओं की जांच की मांग

21 Sep 2025

लखनऊ में ओणम कार्यक्रम का आयोजन, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

21 Sep 2025

लखनऊ में स्टेट लेबल रेफरेशर कोर्स पर चर्चा का आयोजन, डॉ अभिषेक टंडन और डॉ शशांक निगम ने दी जानकारी

21 Sep 2025

अंबेडकरनगर में श्री शीतला मठिया मंदिर में नवरात्र की तैयारियां जारी

21 Sep 2025

सीतापुर में लोगों ने पितृ विसर्जन अमावस्या पर तर्पण कर पितरों को दी विदाई

21 Sep 2025

अमेठी में निहालगढ़ की ऐतिहासिक रामलीला में इस वर्ष कई अहम बदलाव, अब नई पीढ़ी के हाथों परंपरा

21 Sep 2025

सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा घाटों पर किया पिंडदान

21 Sep 2025

Sirmour: नाहन में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-8 का भव्य शुभारंभ

21 Sep 2025

पितृ अमावस्या पर असम के सीएम पहुंचे हरिद्वार, नारायणी शिला में की किया पिंडदान

21 Sep 2025

बरेली में दरिंदगी की शिकार नर्स ने तोड़ा दम, आरोपी डॉक्टर भेजा गया जेल

21 Sep 2025

रेवाड़ी में चला मेगा सफाई अभियान, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु राव ने की अगुवाई

21 Sep 2025

कानपुर के बिल्हौर में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, मंदिरों और बाजारों में रौनक

21 Sep 2025

Sirmour: खेड़ा मंदिर समिति ने वितरित किया खिचड़ी का प्रसाद

21 Sep 2025

भिवानी में धंसी हुई गलियों का निर्माण कार्य शुरू

21 Sep 2025

Shajapur News: यात्रियों से भरी बस पलटी, 24 लोग घायल, एक की मौत, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

21 Sep 2025

Jodhpur News: शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों की जवाबदेही पर दिखाई सख्ती, कहा- राष्ट्र प्रथम होना चाहिए

21 Sep 2025

Anuppur News: मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोयला लोडिंग के लिए जा रही थी खाली ट्रेन

21 Sep 2025

Shimla: शिमला में हिमालयी संकट पर रणनीतिक बैठक, जानें क्या हुई चर्चा

21 Sep 2025

हिसार: लाडो के घर लौटने पर बोला- परिवार हम लाडो को पढ़ाएंगे

21 Sep 2025

जींद: एशियाई कैडेट कप में प्राची सैनी ने भारत के लिए जीता गोल्ड

21 Sep 2025

Hamirpur: जसूर से पैदल चलकर 7 दिन की यात्रा कर बाबा बालक नाथ मंदिर आज पहुंचेगा 500 श्रद्धालुओं का जत्था

मिर्जापुर में पितृ विसर्जन पर गंगा घाटों पर उमड़ी लोगों की भीड़, VIDEO

21 Sep 2025

झज्जर: भाजपा को सत्ता में लाने वाली है कांग्रेस: इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed