फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: Life at risk before birth: Mother carried in sari sling, exposing hollow claims of development

MP: जन्म से पहले मौत का डर, साड़ी की झोली में कंधों पर उठी मां, विकास के दावों की खुली पोल; देखें वीडियो

Wed, 13 Aug 2025 07:12 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 07:12 PM IST
MP NEWS: Life at risk before birth: Mother carried in sari sling, exposing hollow claims of development

सीहोर के अरनिया पठार गांव की काली रात में सोमवार रात करीब 2 बजे एक महिला की कराहती आवाज गूंज रही थी। गर्भवती सरिता प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। घबराए परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन जर्जर सड़क और पथरीले रास्तों के आगे सरकारी व्यवस्था ने हार मान ली। एंबुलेंस गांव से करीब दो किलोमीटर पहले ही रुक गई।

साड़ी बनी सहारा, कंधे बने पहिए
उस वक्त न कोई वाहन था, न रोशनी सिर्फ अंधेरा, कीचड़ और पथरीला रास्ता। मजबूर परिजनों और ग्रामीणों ने साड़ी की झोली बनाई, जिसमें सरिता को लिटाया गया। चार लोगों के कंधे इस “अस्पताल” के पहिए बने और टॉर्च की हल्की रोशनी में पथरीले, ऊबड़-खाबड़ रास्तों को पार कर एंबुलेंस तक पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टर नहीं, दर्द का सिलसिला जारी
एंबुलेंस सरिता को सिद्धिगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन वहां न डॉक्टर था, न नर्स। मौत से जूझते हुए इलाज का दरवाजा बंद मिलना किसी भी इंसान के लिए सबसे भयावह अनुभव है। आखिरकार उसे आष्टा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह होते-होते उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

घर लौटते वक्त भी नहीं मिला सहारा
खुशी के इस पल में भी बदहाली का जहर घुला रहा। अस्पताल से छुट्टी के बाद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घर छोड़ने के लिए 500 रुपये मांगे। जब परिजनों ने वजह पूछी, तो जवाब मिलालाने का पैसा नहीं लगता, छोड़ने के पैसे लगते हैं। मजबूरन सरिता को फिर पैदल और कंधों के सहारे घर लाना पड़ा।

पढ़ें: कटनी में देशभक्ति के आगे फिकी पड़ी बारिश, तिरंगा लिए निकले वीडी शर्मा समेत हजारों छात्र

गांव की पुरानी पीड़ा
अरनिया पठार निवासी केदार सिंह, सरिता के पति, ने बताया कि सोमवार रात 2 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया, जो सुबह 4 बजे पीथापुरा रोड पर पहुंची। एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए परिजनों को साड़ी की झोली में सरिता को उठाकर जंगल और खराब रास्तों से गुजरना पड़ा। गांव के बुजुर्ग बताते हैं, यह पहली घटना नहीं है। सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण कई गर्भवती महिलाएं समय पर इलाज न मिलने से दम तोड़ चुकी हैं। शिकायतें विधायक से लेकर प्रशासन तक गईं, लेकिन जवाब में सिर्फ खामोशी और आश्वासन मिला।

वायरल वीडियो ने जगाई टीस
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आजादी के बाद भी क्यों एक मां को जिंदगी देने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है? अरनिया पठार की यह तस्वीर सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की है, जो कागजों पर चमकता है, लेकिन जमीनी हकीकत में दम तोड़ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नारनौल के नांगल चौधरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित

Bihar Weather: इन जगहों पर बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी, खतरे के लाल के निशान के पार हो चुकी हैं कई नदियां

13 Aug 2025

Alwar News: मां की डांट से नाराज नाबालिग ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

13 Aug 2025

Jabalpur News: दो नाबालिग समेत चार सदस्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 14 बाइक बरामद; पूछताछ जारी

13 Aug 2025

बारिश में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, VIDEO

13 Aug 2025
विज्ञापन

करनाल में गढ़ी बीरबल में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन का तीसरे दिन भी प्रदर्शन, एसडीओ पर तानाशाही का आरोप

13 Aug 2025

कांग्रेस नेता अजय राय का सम्मान कर सपाई बोले- यही हमारे असली सांसद, VIDEO

विज्ञापन

बाबा काशी विश्वनाथ धाम से हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का आवाह्न, VIDEO

13 Aug 2025

VIDEO: Amethi: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

13 Aug 2025

Kullu: जिला मुख्यालय में मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान-बागवान, निकाली रैली

13 Aug 2025

Jhansi: हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकली खाकी

13 Aug 2025

VIDEO: Amethi: डायल 112 वाहन से टकराई महिला, इलाज के दौरान मौत

13 Aug 2025

चंडीगढ़ सेक्टर 33 के गुलाटी भवन में श्री विद्याकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ

13 Aug 2025

चिंतपूर्णी: सड़क पर बने चैंबर से निकल रहा गंदा पानी, मंदिर रोड पर पिछले दस दिनों से पेश आ रही समस्या

13 Aug 2025

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री ने ली चुटकी, बोले राहुल गांधी को समझाने की जरूरत

13 Aug 2025

वाराणसी में मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति, VIDEO

13 Aug 2025

सोनभद्र में झमाझम बारिश से उमस छूमंतर, सड़कों पर लगा पानी, VIDEO

13 Aug 2025

फतेहाबाद के टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फूंके पुतले

13 Aug 2025

काशी में रामानुजाचार्य भागवताचार्य त्रिदंडी स्वामी की पुण्यतिथि पर भक्तों ने दी श्रद्धांजलि, VIDEO

13 Aug 2025

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 10 हजार 870 लोगों को वितरित किए प्रमाण पत्र

13 Aug 2025

जौनपुर में अफसरों के साथ आमजन ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें विहंगम दृश्य; VIDEO

13 Aug 2025

Video: हिमाचल किसान सभा ने मांगों को लेकर धर्मशाला में निकाली रैली

13 Aug 2025

Bijnor: बाढ़ प्रभावित लोगों का शासन-प्रशासन के खिलाफ तहसील में  प्रदर्शन, मदद की लगाई गुहार

13 Aug 2025

किसानों ने निकाली तिरंगा रैली

13 Aug 2025

काशीपुर में विभाजन विभीषिका दिवस पर होगा विशेष आयोजन

मांगों को लेकर शिमला में गरजे हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ, डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

13 Aug 2025

लुधियाना जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल

13 Aug 2025

फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल

13 Aug 2025

पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस की सजा पूरी, श्री अकाल तख्त साहिब पर हुए नतमस्तक

13 Aug 2025

लॉन टेनिस प्रतियोगिता अंडर 17 में 8 टीमें और अंडर 19 में तीन टीमें ले रहीं हिस्सा

13 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed