{"_id":"6985d20c3c0520057d0a0063","slug":"in-mauganj-brutality-crosses-all-limits-14-year-old-girl-gang-raped-student-found-unconscious-in-the-forest-one-accused-arrested-rewa-news-c-1-1-noi1337-3921672-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: मऊगंज में दरिंदगी की हदें पार, 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में बेहोश मिली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मऊगंज में दरिंदगी की हदें पार, 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में बेहोश मिली छात्रा
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने छात्रा का अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ पिलाया और जंगल में ले जाकर हैवानियत को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी सहेली के साथ आठवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में बाइक सवार चार युवकों ने दोनों छात्राओं को रोका। इसके बाद सहेली को मौके पर छोड़ दिया गया, जबकि नाबालिग छात्रा को जबरन अपने साथ ले गए।
आरोपियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद छात्रा जंगल में बेहोशी की हालत में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को मऊगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल नशे की हालत में होने के कारण गुरुवार को छात्रा के बयान नहीं हो पाए लेकिन आज स्थिति सामान्य हुई तो पूछताछ की जा रही है।
मामले में मऊगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।