फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Major crackdown on sand mafia in Morena; 100 trolley-loads of Chambal sand destroyed.

मुरैना में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: 100 ट्रॉली चंबल रेत की नष्ट, जांच जारी- कौन और कहां से लाया था माल

Mon, 14 Sep 2026 08:13 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 08:13 PM IST
Major crackdown on sand mafia in Morena; 100 trolley-loads of Chambal sand destroyed.

चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। अंबाह पुलिस और वन विभाग की टीम ने हरिचंद का पुरा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से डंप की गई करीब 100 ट्रॉली चंबल रेत का मौके पर ही विनष्टीकरण किया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग और पुलिस को हरिचंद का पुरा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में चंबल नदी की रेत अवैध रूप से डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंबाह पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान यहां बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण मिला। टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 100 ट्रॉली रेत को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य अवैध रूप से डंप की गई रेत को दोबारा कारोबार या परिवहन में इस्तेमाल होने से रोकना है।

ये भी पढ़ें- इंदौरः कारोबारी बोला- ब्यूटीशियन ने खुद लगाया फंदा, पहले भी कई बार धमका चुकी थी

चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन लंबे समय से प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। नदी से रेत निकालकर उसे अलग-अलग स्थानों पर डंप करने और बाद में परिवहन किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे में प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चंबल नदी से अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

हरिचंद का पुरा में कार्रवाई के बाद विभाग अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर सकता है कि इतनी बड़ी मात्रा में रेत कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चंबल की रेत का अवैध उत्खनन, भंडारण या परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बड़कोट सीएचसी में स्वीकृत पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग, एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

14 Sep 2026

तेज बारिश के बाद शिवालिक की पहाड़ियों पर छाया घना कोहरा, मौसम में बढ़ी ठंडक

14 Sep 2026

हमीरपुर: सुजानपुर में गणेश उत्सव की शोभायात्रा, भजन-कीर्तन से गूंजा शहर

जापान के ओसाका विश्वविद्यालय हिंदी विभाग से एमए कर रहीं हाना नोहारा से खास बातचीत

14 Sep 2026

गाजियाबाद की सोसायटी में कुत्ता लिफ्ट में ले जाने को लेकर हुआ जमकर हंगामा

14 Sep 2026
विज्ञापन

यूपी में बना चुनावी माहौल, सपा और भाजपा ने एक-दूसरे को पराजित करने की बनाई रणनीति

14 Sep 2026

त्योहारों पर तत्काल कोटे की सीटें दोगुनी करने की तैयारी में रेलवे, जानें अपडेट

14 Sep 2026
विज्ञापन

महोबा: पैरोल पर आए उम्रकैद के कैदी ने त्रिशूल से गोदकर की पत्नी की हत्या

14 Sep 2026

Video: गर्मी और उमस से बेहाल पुस्तक प्रेमी, वेंटिलेशन की कमी से परेशानी

14 Sep 2026

Video: नेशनल पीजी कॉलेज के सामने धंसी सड़क, हादसे का खतरा

14 Sep 2026

Video: अभिभावकों की बेतरतीब पार्किंग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम रोड पर जाम

14 Sep 2026

Gulab Sidhu Firing: पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी; मूसेवाला कनेक्शन?

ऊना: डीएवी लठियाणी में हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

14 Sep 2026

हमीरपुर: चार अक्तूबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 31 हजार का पहला पुरस्कार

ऊना: मंदली स्कूल में पहुंचा एनसीसी नौकायन अभियान, कैडेट्स ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में भाग

14 Sep 2026

रामपुर बुशहर: भद्राश में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का रंग, नंद उत्सव में झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

14 Sep 2026

फरीदाबाद: दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल इलेक्ट्रिक कार्ट से कृष्णा भवन पहुंचे

14 Sep 2026

फतेहपुर चंदीला के राजकीय विद्यालय का होगा कायाकल्प, 3 करोड़ 33 लाख बजट हुआ जारी

14 Sep 2026

अंबेडकरनगर में बांस से पीट-पीटकर चिकन दुकानदार की हत्या

14 Sep 2026

Video: पुस्तक मेले में पहली बार आईं कपड़े की किताबें, धोकर फिर कर सकते हैं इस्तेमाल

14 Sep 2026

Punjab Power Crisis: बिजली संकट गहराया, 16,500 MW के पार मांग; कोयले की कमी से लंबे कट

VIDEO: राधाष्टमी से पहले बरसाना में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

14 Sep 2026

रायबरेली में गणेश चतुर्थी पर उत्साह, महंगाई के कारण बड़ी प्रतिमाओं की मांग में आई कमी

14 Sep 2026

खंडवा: गणेश पंडालों में लगेगा खास QR कोड, स्कैन करते ही पुलिस तक पहुंचेगी गोपनीय सूचना, कवच एप से होगी निगरानी

14 Sep 2026

बीकेयू एकता उगराहां ने किया मोगा डीसी कार्यालय का घेराव

जालौन: शराब के नशे में पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

14 Sep 2026

हांसी: जमीन धोखाधड़ी मामले में व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

14 Sep 2026

जीरा में अमेजन स्टोर से पांच लाख रुपये की नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कुल्लू: चालक के निलंबन पर उमेश शर्मा ने उठाए सवाल, बोले-जान बचाने वाले को सम्मान के बजाय मिली कार्रवाई

14 Sep 2026

नोएडा: जिला अस्पताल में 8वें फ्लोर पर फॉल सीलिंग गिरी, बाल-बाल बचे मरीज; देखें रिपोर्ट

14 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed