{"_id":"6aa7b72979cb2f199b0c8c2e","slug":"gulab-sidhu-firing-gangster-claims-responsibility-for-firing-at-punjabi-singer-s-house-moosewala-connection-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gulab Sidhu Firing: पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी; मूसेवाला कनेक्शन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gulab Sidhu Firing: पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी; मूसेवाला कनेक्शन?
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:28 PM IST
Link Copied
पंजाब में एक बार फिर से पंजाबी गायकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बरनाला जिले के फरवाही गांव में मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। इस हमले की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर ने ली है और इसका कनेक्शन दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला से जोड़ा जा रहा है।ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गुलाब सिद्धू कौन हैं, सिद्धू मूसेवाला से उनका क्या रिश्ता है और उन पर यह जानलेवा हमला क्यों हुआ? गुलाब सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, जिनके गानों पर करोड़ों व्यूज आते हैं। उनके गानों और अंदाज में अक्सर लोग सिद्धू मूसेवाला की झलक देखते हैं।गुलाब सिद्धू ने साल 2020 में सिद्धू मूसेवाला के साथ 'बाई बाई' गाने में काम किया था, जो उनके करियर के सबसे चर्चित कोलैबोरेशन में से एक रहा।गुलाब के हाथों पर मूसेवाला का टैटू नजर आता है और वह आज भी सोशल मीडिया पर अक्सर सिद्धू मूसेवाला के लिए न्याय मांगते देखे जाते हैं।उनके 'लाहौर', 'आधी पागल', 'जान मेरिये', 'शुकर मालका', 'सरपंच', 'पंज सत्त', 'वाइब' और 'डेड जोन' जैसे गाने युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।