{"_id":"6aabdaba17f09c98360ba763","slug":"indore-activist-prahlad-pandey-allegations-bjp-mla-golu-shukla-dispute-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने समाजसेवी को पीटा, पुलिस ने FIR भी नहीं लिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने समाजसेवी को पीटा, पुलिस ने FIR भी नहीं लिखी
Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM IST
सार
इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय ने बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला और उनके समर्थकों पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। रोते हुए वायरल वीडियो में पांडेय ने मोबाइल छीनने व वीडियो डिलीट करने की बात कही।
विज्ञापन
प्रहलाद पांडे और विधायक गोलू शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला और उनके समर्थकों पर मारपीट और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रहलाद पांडेय ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद यह पूरा मामला शहर भर में चर्चा का विषय बन गया है।
प्रदर्शन के दौरान मारपीट का आरोप
प्रहलाद पांडेय के अनुसार, वे पिछले कुछ महीनों से स्थानीय मुद्दों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कथित रूप से सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। पांडेय ने आरोप लगाया कि बुधवार को जब वे मरीमाता चौराहे पर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे, तभी विधायक गोलू शुक्ला के लगभग 15 समर्थक वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, उनका मोबाइल फोन छीन लिया, वीडियो डिलीट करा दिए और रिकॉर्डिंग डिवाइस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद प्रहलाद पांडेय ने भावुक होकर कहा कि वे शहर में अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और अब जनता को ही तय करना है कि क्या सही है। उल्लेखनीय है कि प्रहलाद पांडेय पूर्व में भी विभिन्न नागरिक मुद्दों को लेकर मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर विधायक पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही पुलिस में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर, धरने पर बैठे
प्रहलाद पांडेय का कहना है कि वे विवाद के बाद बाणगंगा थाने एफआईआर के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने सिर्फ शिकायत ली और कहा कि पहले जांच की जाएगी उसके बाद में ही एफआईआर दर्ज होगी। पांडेय घटना के बाद से रीगल तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हुए हैं। यहां शहर की कई संस्थाएं और समाजसेवी भी उनसे मिलने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक गोलू शुक्ला और बेटों से जुड़े पुराने विवाद
1. देवास माता टेकरी मंदिर में पुजारी से विवाद
विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर देवास स्थित प्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर में देर रात जबरन प्रवेश करने का आरोप लगा था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद काफी विवाद बढ़ा था, जिसके बाद पुलिस ने भी मामला संज्ञान में लिया था। इस घटना पर भाजपा संगठन ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।
2. खजराना गणेश मंदिर गर्भगृह में वरमाला विवाद
विधायक के दूसरे बेटे अंजनेश शुक्ला की शादी के बाद खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में जाकर वरमाला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद प्रोटोकॉल तोड़कर किए गए इस आयोजन पर मंदिर प्रशासन और विधायक परिवार की काफी आलोचना हुई थी।