फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Father and son attacked with sticks and an axe following a dispute over a plot; live video surfaces.

मैहर: पुराने जमीन विवाद के बाद पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, जान से मार देने की धमकी भी दी; देखें वीडियो

Thu, 17 Sep 2026 10:21 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 10:21 PM IST
Father and son attacked with sticks and an axe following a dispute over a plot; live video surfaces.

मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नरौरा में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला करने और युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने का आरोप है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराने जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, ग्राम नरौरा निवासी अमित पटेल (38) ने अपने भाई राजाराम पटेल के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में अमित ने बताया कि गांव के ही श्यामलाल पटेल से उनका पुराना जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। अमित के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उसके पिता मुन्नालाल पटेल सड़क की तरफ से अपने प्लॉट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह प्लॉट के पास पहुंचे, वहां श्यामलाल पटेल और उसके बेटे धर्मेंद्र पटेल मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने मुन्नालाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और इसके बाद डंडे से मारपीट की।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में कीर्तिमान: तीन मिनट में 33 लाख दीपों की रोशनी में नहा उठी अवंतिका नगरी, आशीर्वाद के दीये से शुरुआत

पिता के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा बेटा
शिकायत के अनुसार, मारपीट में घायल मुन्नालाल किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनका बेटा अमित पटेल मौके पर पहुंचा। अमित का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही श्यामलाल और धर्मेंद्र ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान श्यामलाल द्वारा कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अमित के सिर पर वार किया गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद आभा पटेल और राजाराम पटेल ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

धमकी देने का भी आरोप
फरियादी अमित पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने दोबारा विवाद होने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना में अमित के सिर और बाएं पैर में चोट बताई गई है। वहीं उसके पिता मुन्नालाल पटेल के बाएं हाथ की कलाई और पीठ में चोट आई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी बताया गया है।

मारपीट का वीडियो आया सामने
घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों को जांच का हिस्सा बनाकर मामले की पड़ताल कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने अमित पटेल की शिकायत के आधार पर श्यामलाल पटेल और धर्मेंद्र पटेल के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और सामने आए वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई ग्राहक की जान

17 Sep 2026

अंबेडकरनगर में बिना अनुमति चल रहे स्पा सेंटर पर छापा, हिरासत में दो युवतियां

17 Sep 2026

सिरमौर: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. जोगेंद्र हाब्बी का जालग में आभारोत्सव

17 Sep 2026

बिलासपुर: नशे के खिलाफ 18 से 30 सितंबर तक अभियान चलाएगी भाजपा

17 Sep 2026

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप जीतकर लौटी मधु पटेल का भव्य स्वागत

17 Sep 2026
विज्ञापन

मोगा समेत 6 जगह रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

काशी से वडनगर के लिए सेवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ

17 Sep 2026
विज्ञापन

सोनीपत रामचौक से घी व सब्जी मंडी से पनीर के सैंपल लिए, कार्रवाई के डर से दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

17 Sep 2026

कपूरथला में घर पर गिरी बिजली, हुआ लाखों रुपये का नुकसान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर जलाएं ‘दीप आशीर्वाद’, सांसद राजू बिष्ट ने दी शुभकामनाएं

17 Sep 2026

अलीगढ़ में सचिन राघव से मारपीट के वायरल वीडियो पर एसएसपी यह बोले

17 Sep 2026

कानपुर: चौबेपुर में पड़ोसियों के विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की मौत

17 Sep 2026

कैथल रैपर बादशाह को गाने से चुनौती देने वाली सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

17 Sep 2026

कानपुर में रोटरी ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य परियोजना का भव्य आगाज

17 Sep 2026

भिवानी में 18 सितंबर से सजेगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, शोभायात्रा और संपूर्ण रामलीला होगी मुख्य आकर्षण

17 Sep 2026

सोनीपत विश्वकर्मा जयंती मेहनत, हुनर, रचनात्मकता और कर्म के प्रति सम्मान का पर्व

17 Sep 2026

गोंडा: कलेक्ट्रेट परिसर में किसान यूनियन ने लगाई पंचायत

17 Sep 2026

रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने 8 सरकारी स्कूलों में बांटी 1020 नोटबुक, साक्षरता माह पर अभियान शुरू

17 Sep 2026

कैथल राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले जारी, शुक्रवार को होंगे फाइनल

17 Sep 2026

फतेहाबाद फाइनेंसरों से परेशान फार्मेसी सेल्समैन ने की आत्महत्या, हिसार के तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

17 Sep 2026

नारनौल में महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, प्रतिमा का अनावरण टला

रामपुर बुशहर: आनी के पनेऊ नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले ध्वजारोहण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

17 Sep 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रामपुर में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्रित

17 Sep 2026

विश्वकर्मा दिवस पर मोहनपुर बिजलीघर में हुआ पूजन

17 Sep 2026

VIDEO: मरीजों के इलाज को दान में मिलीं 17 बाईपेप मशीनें

17 Sep 2026

VIDEO: गर्मी-उमस ने किया परेशान, आज बारिश के आसार

17 Sep 2026

VIDEO: कुत्ते-बंदर हुए हिंसक...2390 को काटकर किया घायल

17 Sep 2026

VIDEO: आगरा के यमुनापार इलाके में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

17 Sep 2026

VIDEO: सड़क निर्माण न होने पर लोगों ने किया हंगामा, लगाया जाम

17 Sep 2026

VIDEO: युवती को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed