फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four armed miscreants barged into a jewelry shop, shot an employee, and looted gold and silver.

सिंगरौली क्राइम: ज्वेलरी शॉप में घुसे चार हथियारबंद बदमाश, कर्मचारी को गोली मारकर सोना-चांदी लूटा

Thu, 17 Sep 2026 11:06 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 11:06 PM IST
सार

सिंगरौली के जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा को गोली मारकर बंदूक के बट से सिर पर हमला किया और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घायल कर्मचारी का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Four armed miscreants barged into a jewelry shop, shot an employee, and looted gold and silver.
ज्वेलरी शाँप घटना स्थल

विस्तार

विंध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी अंतर्गत बजरंग परिसर में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब हथियारबंद चार बदमाशों ने कंचन ज्वेलर्स में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान में काम कर रहे कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा को गोली मार दी और बंदूक के बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। कर्मचारी के घायल होकर अचेत होने के बाद बदमाश शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7 बजे चार हथियारबंद बदमाश कंचन ज्वेलर्स में दाखिल हुए। दुकान में मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर धमकाने के बाद बदमाशों ने कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा को निशाना बनाया। इस दौरान चलाई गई गोली राहुल के हाथ में लगी। इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर पर बंदूक के बट से वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर अचेत हो गया। वारदात के बाद दुकान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बदमाशों ने इसी दौरान शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेटे और दुकान से बाहर निकलकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंडा शराब कांड: मौतों के बाद तीर्थयात्रा पर निकला मौत का सौदागर, पुलिस को ऐसे दे रहा चकमा
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल कर्मचारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
घटना के बाद घायल राहुल विश्वकर्मा को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इलाज के दौरान कर्मचारी ने पुलिस को वारदात के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कुल चार लोग शामिल थे। इनमें से एक बदमाश ने नकाब पहन रखा था।

बैंक डकैती के बाद दूसरी बड़ी वारदात से बढ़ी पुलिस की सक्रियता
बैढ़न में बैंक डकैती की वारदात के बाद जयंत में ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की घटना ने पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। जिले से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है। आने-जाने वाले वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा ज्वेलरी शॉप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाश किस दिशा में भागे और उन्होंने कौन सा रास्ता अपनाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा संभावित मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वारदात में कितने मूल्य के आभूषण लूटे गए, इसका विस्तृत आकलन भी पुलिस और दुकान संचालक की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed