फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Student union member beaten up after being chased in agriculture college students allege ragging

Khandwa: कृषि कॉलेज में छात्र संगठन के सदस्य को दौड़ाकर मारा, छात्रों के लगाए रैगिंग के आरोपों पर डीन बोले...

Tue, 10 Dec 2024 09:27 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 09:27 PM IST
Khandwa Student union member beaten up after being chased in agriculture college students allege ragging
देश-प्रदेश की सरकारें स्कूल और कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लाख दावे करें, बावजूद इसके हकीकत इसके ठीक उलट है। रैगिंग से जुड़ी ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में सामने आया है। जहां नगर के कृषि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों पर रैगिंग कर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। छात्रों के अनुसार, उन्होंने कॉलेज मैनेजमेंट सहित स्थानीय छात्र संगठन को इसके बारे में बताया था। साथ ही छात्र संगठन के सदस्यों से इस मामले में उन्होंने मदद भी मांगी थी, जिसके बाद पीड़ित छात्रों के साथ कॉलेज पहुंचे संगठन के एक सदस्य के साथ भी दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट करने के साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। 

वहीं, छात्र संगठन के सदस्य को दौड़ाते हुए मारने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक के पीछे करीब 30 से 40 युवा भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद यह पूरा मामला शहर के कोतवाली थाने पहुंचा, जहां मारपीट में घायल छात्र कॉलेज के सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रहा है, तो वहीं कॉलेज छात्रों के समर्थन में थाने पहुंचे कॉलेज के डीन कॉलेज कैंपस में रैगिंग जैसी किसी भी तरह की घटना से इनकार कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल शहर की कोतवाली थाना पुलिस छात्रों के साथ रैगिंग जैसी इस गंभीर घटना को लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

खंडवा जिले के जसवाड़ी रोड स्थित भगवंत राव कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में रह रहे प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की घटना जैसा बड़ा मामला सामने आया है। इसको लेकर शहर के कोतवाली थाना पहुंचे प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों पर कॉलेज परिसर एवं हॉस्टल में ही रैगिंग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीढ़ीत छात्र गुर्जर ने बताया कि उन्होंने पीएटी एग्जाम के बाद खंडवा के कृषि कॉलेज में एडमिशन लिया है। लेकिन उसके बाद से उन्हें कॉलेज में रैगिंग की समस्या आ रही है। एडमिशन के समय सीनियर छात्रों ने मिस गाइड किया था कि बाहर लोग खराब हैं और व्यवस्था यहां नहीं रहती हैं और हम सब सीनियर हॉस्टल में रहते हैं तो यहां सभी सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।

पीड़ित छात्र बोला, इस तरह सीनियर लेते हैं उनकी रैगिंग
वहीं पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि जब वे हॉस्टल गए तो उनके साथ रैगिंग जैसी घटना शुरू हुई। उनके बाल कटवा दिए गए, रोजाना ही सेविंग करने का कहा गया। इसके बाद देर शाम रोजाना फर्स्ट ईयर के सभी 43 छात्रों को एक ही रूम में तीसरा बटन देखते हुए रात के एक से दो बजे तक खड़ा रखते हैं। लाइन लगाकर सबको मारते हैं। गंदी चीज सिखाते हैं। प्रोफेसरों की रिस्पेक्ट करने से मना करते हैं। हॉस्टल से बाहर किसी को जाने नहीं देते हैं और जो जाता उन्हें मारने के लिए हमें उकसाते हैं। 

हॉस्टल से बाहर रहने वालों को कहीं पार्टिसिपेट नहीं करने देते हैं। स्पोर्ट कंपलेक्स नहीं जाने देते हैं। कोई अदर एक्टिविटी करने नहीं देते हैं। यहां तक की एक साथी का ग्वालियर के एक कंपटीशन में सेलेक्शन हुआ, तो उसे धमका कर मना करवा दिया गया। यह सब देखकर जब हम हॉस्टल से बाहर रहने लगे तो हमें फिर से धमकियां मिलने लगी की सीनियर को विश करो। उनसे आई कांटेक्ट मत बनाओ। उनसे बोलो मत और चुपचाप लाइन में बैठो। इस तरह के काम सेकेंड, थर्ड और फोर्थ ईयर के छात्र हम सभी प्रथम वर्ष के छात्रों से करवाते हैं और कहते हैं कि हमने भी रैगिंग दिए हैं, इसलिए तुम भी दोगे और इसमें कॉलेज डीन भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

मदद करने पहुंचे छात्र संगठन के सदस्य को जमकर मारा
वहीं, पीड़ित छात्र ने बताया कि आज जब वे कॉलेज पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और कॉलेज से बाहर आने का बोला गया, जिस पर उन्होंने छात्र संगठन के सदस्यों से मदद करने की गुहार लगाई। जब वे डीन सर से बात करने कॉलेज पहुंचे तो उन्हें सीनियर छात्रों ने डंडे वगैरह लेकर खूब मारा और उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। और उन्हें भी मारने दौड़े, तो उन्हें वहां से मजबूरी में भागना पड़ा। फिर वे यहां थाने आए और यहां अभी बोला है कि जो भी होगा इसमें कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पहले भी हमने डीन सर को चार-पांच नाम सीनियर छात्रों के दिए थे और उन्होंने हमारा सपोर्ट करते हुए पूरी मदद का भरोसा दिलाया था।

एक छात्र के साथ मारपीट जैसी घटना को रैगिंग नहीं मानते कॉलेज डीन
इधर, इस मामले में कोतवाली थाने पहुंचे कॉलेज दिन ने बताया कि रैगिंग जैसी कोई भी जानकारी कॉलेज प्रशासन को नहीं दी गई है और यह तीनों छात्र अपने परिजन के साथ आकर हॉस्टल में नहीं रहने का बताए थे। और उन्होंने बताया था कि उनके साथ के कुछ छात्र हॉस्टल छोड़कर जाने पर अच्छा नहीं होगा की धमकी दिए थे और आज अचानक उन्हें बताया गया कि आपके कॉलेज में मारपीट हुई है। जहां उन्हें मालूम चला कि किसी युवक ने गार्ड से गाली गलौज की थी, जहां हमारे लड़के दौड़कर गए थे। इसके बाद कॉलेज में पुलिस पहुंची थी, जो आठ छात्रों को पूछताछ के लिए साथ ले जाना चाहते थे, जिस पर वे उनको यहां साथ लेकर आये हैं, जिनमें लड़के और लड़कियां शामिल हैं। वहीं उन्होंने एक छात्र के साथ इस तरह की घटना होने को लेकर उसे रैगिंग जैसी घटना नहीं माना है।
कृषी कॉलेज में छात्रों के साथ रैगिंग का मामला आया सामने
कृषि कॉलेज में छात्रों के साथ रैगिंग का मामला आया सामने
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : 24 साल बाद झबरेड़ा के लिए शुरू हुआ रोडवेज बस संचालन

10 Dec 2024

VIDEO : बरेली में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे की मौत, हत्या का आरोप

10 Dec 2024

VIDEO : नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू

10 Dec 2024

VIDEO : नारनौल में गीता महोत्सव के दूसरे दिन ऐसी होली तोहे खिलाऊं पर छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुति

VIDEO : दादरी में आईपीएस दिव्यांशी ने नशे को लेकर दिया संदेश, कुछ पल का नशा कर देता है जिंदगी तबाह

10 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : एलएलसी टेन-10 बहुत अच्छा माैका है, जहां मिलेगा शानदार मौका

10 Dec 2024

VIDEO : एलएलसी टेन-10 में यंगस्टर्स को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका

10 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : एलएलसी टेन-10 के लिए अमर उजाला का धन्यवाद

10 Dec 2024

VIDEO : एलएलसी टेन-10...क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका

10 Dec 2024

VIDEO : एलएलसी टेन-10 का खुमार, मिलेगा टैलेंट दिखाने का मौका

10 Dec 2024

VIDEO : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पति ने भागकर बचा ली जान, जिंदा जल गई पत्नी

10 Dec 2024

VIDEO : उत्तरकाशी में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भड़के

10 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत स्टेशन पर लगी 2700 एमटी यूरिया खाद की रैक, नहीं होगी कमी

10 Dec 2024

VIDEO : सोशल मीडिया पर शिक्षक ने विशेष वर्ग के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट की, मांगी माफी

10 Dec 2024

VIDEO : मुजफ्फरनगर में डकैती की योजना बना रहे आठ बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, चार घायल

10 Dec 2024

VIDEO : मेरठ में ग्राम प्रधान ने दी तालिबानी सजा, प्रेमी को बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटा

10 Dec 2024

VIDEO : फतेहाबाद में ओएसटी में एएनएम के एक पद के लिए 30 अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा, 42 ने किया था आवेदन

10 Dec 2024

VIDEO : झांसी में रफ्तार का कहर, हादसे में युवक की मौत, पीछे छोड़ गया रोता परिवार

10 Dec 2024

VIDEO : नोएडा के अंतर स्कूल बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

10 Dec 2024

VIDEO : फरीदाबाद में छह दिनों से धरने पर बैठे अनशनकारी बाबा को हटाया, टेंट को उखाड़ा, देखें वीडियो

10 Dec 2024

VIDEO : पंजाब सीएम आवास की ओर जाते यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

10 Dec 2024

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हरिद्वार में आक्रोश रैली

10 Dec 2024

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में चंबा में सनातन हिन्दू रक्षा मंच ने निकाली रैली

10 Dec 2024

VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

10 Dec 2024

VIDEO : फतेहाबाद में शिक्षकों ने खुद तैयार किए प्रश्र पत्र, फोटोकॉपी करवाकर ली विद्यार्थियों की परीक्षाएं

10 Dec 2024

VIDEO : झांसी में डबल मर्डर... युवक ने दंपती को तलवार से काटकर मारा

10 Dec 2024

VIDEO : रोहतक में गीता महोत्सव में विद्यार्थियों की संस्कृति प्रस्तुतियों ने मोहा

10 Dec 2024

VIDEO : यूपी से आकर यमुनानगर में करता था हेरोइन सप्लाई, एक चक्कर के मिलते थे पांच हजार रुपये

10 Dec 2024

VIDEO : बस हादसे को लेकर डीएसपी आनी ने क्या कहा, जानिए

10 Dec 2024

VIDEO : सीतापुर में पुलिस की मौजूदगी में तहसील की टीम ने हटवाया अतिक्रमण

10 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed