फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Jeetu Patwari called the state government a government of debt, crime and corruption

MP: जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को बताया करप्शन की सरकार, कहा- ‘गूगल सर्च करो तो सबसे झूठा व्यक्ति भाजपा का’

Tue, 21 Jan 2025 08:21 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 21 Jan 2025 08:21 PM IST
Jeetu Patwari called the state government a government of debt, crime and corruption
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खंडवा जिले में भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए उसे दलित और किसान विरोधी सरकार बताया। वहीं भाजपा की प्रदेश सरकार को महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम बताया। पीसीसी चीफ ने भाजपा के राज में जहां एक ओर प्रदेश भर में भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल बनना बताया, तो वहीं गूगल पर सर्च करने में सबसे अधिक करप्शन और सबसे बड़े झूठे नेता में बीजेपी के ही नेताओं के नाम सामने आने की बात कही।

प्रदेश सरकार को कर्ज करप्शन और क्राइम की सरकार बताते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा को भृष्टाचार की सरकार बताया, तो वहीं भाजपा के द्वारा किये गए समर्थन मूल्य के वादों को पूरा करने और लाडली बहनों को आवास देने का वादा पूरा करने को लेकर मोहन सरकार को जमकर घेरा। इसके साथ ही उन्होंने सौरभ शर्मा कांड को लेकर भी सरकार पर कई सवाल उठाए। तो वहीं विजयपुर चुनाव के दौरान जिले के एसपी और कलेक्टर बीजेपी कार्यालय से काम कर रहे थे। यही नहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान पुलिस की वर्दी पहन कर काम करने वाला बताया।

मध्यप्रदेश के महू में आगामी सोमवार को होने वाले कांग्रेस पार्टी के आयोजन को लेकर इन दिनों पूरी प्रदेश कांग्रेस के साथ ही खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार को वे प्रदेश के खंडवा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अपनी सभाएं कर रहे थे। यहां जिले की मुख्य सभा जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने मंच से कहा कि, बीजेपी के नेताओं को गूगल पर सर्च करो तो वे भ्रष्टाचार से लेकर अनैतिक कार्य के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पता चलता है कि बीजेपी का चाल चरित्र क्या है। चुनाव के एक साल बाद भी बीजेपी अपने घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। जिसके लिए इन्हें सत्ता में बिठाया है, वह वादा भी ये पूरा नहीं कर पा रहे हैं। विधानसभा में हम लगातार आम जनता की आवाज उठा रहे हैं। बीजेपी के राज में सौरभ शर्मा की 300 करोड़ की संपत्ति तीन एजेंसी द्वारा पकड़ी गई, लेकिन एक भी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। इस दौरान भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी में नई गाइड लाइन की घोषणा की है, जिसके तहत उन्होंने कहा कि जो 30 वर्षों से अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें पद दिए जाएंगे।

यह कर्ज, क्राइम और करप्शन की सरकार है
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उसे संविधान विरोधी बताया, और कहा कि भाजपा नेता संविधान का अपमान संसद में करते हैं, और सड़कों पर उनके होर्डिंग लगाकर अपनी आस्था बताने से भी पीछे नहीं चूक रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, यह लोग जनसुनवाई का भी मजाक बना रहे हैं। पहले सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करो, और फिर जनसुनवाई में आवेदन दो। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कर्ज में डूबी हुई है, विकास कार्य रुका हुआ है। आम जनता उनकी कार्यशैली से परेशान हो रही है। हम लगातार विधानसभा में आम जनता की आवाज उठा रहे हैं। यह कर्ज, क्राइम और करप्शन की सरकार है।

गृहमंत्री अमित शाह ने किया बाबा साहब का अपमान
खंडवा पहुंचे जीतू पटवारी ने कहा कि, कांग्रेस की जय भीम जय बापू जय संविधान एक वैचारिक लड़ाई है, जिसे देशभर में चालू किया जा रहा है और हमारा सौभाग्य है कि उसका अवसर मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिला है। जिसमें हमारे राष्ट्रीय नेता महू आ रहे हैं। हमारी लड़ाई एक है। बाबा साहब के अपमान की और संविधान बचाने की। उन्होंने कहा कि यदि हम देश के संविधान को नहीं बचा पाए तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। अबकी बार 400 पार का नारा ही इसलिए बीजेपी का था कि देश के संविधान को बदलना है। गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया है। लेकिन उस पर देश के प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा। हमारी कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में भी योगदान दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : चित्रकूट में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से ठगी, मिस्त्री ने कार ठीक करने के नाम पर वसूले रुपये

21 Jan 2025

VIDEO : सपा नेत्री सुनीता यादव सपा नेता रत्नाकर पांडे के खिलाफ कार्यालय के सामने बैठी धरने पर, लगाया यह आरोप

21 Jan 2025

Rajgarh News: राजगढ़ में कुत्ते की मौत के बाद हुई तेरहवीं, मालिक ने मुंडन कराकर जताया प्रेम

21 Jan 2025

VIDEO : लुधियाना सिविल अस्पताल में चूहों का आतंक

21 Jan 2025

VIDEO : कानपुर में सुबह पुलिस अभिरक्षा से भागा हिस्ट्रीशीटर माठा, देर रात पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

21 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में शालीमार पैराडाइज की विला में लगी आग

21 Jan 2025

VIDEO : रायबरेली में रोजगार मेला में नौकरी पाने की दिखी ललक

21 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ के नवागत डीएम संजीव रंजन ने पत्रकारों से हुए मुखातिब

21 Jan 2025

VIDEO : निकाय चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, भाजपा प्रत्याशी ने झोंकी ताकत, गजराज ने शक्ति प्रदर्शन कर निकाली वाहन रैली

21 Jan 2025

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मटाैर क्षेत्र को दी करोड़ों की साैगात

21 Jan 2025

VIDEO : कांग्रेस सांसद पर रेप का आरोप: ...अब मीडिया के सामने आईं पत्नी, आरोपों पर कही बड़ी बात

21 Jan 2025

VIDEO : लखनऊ में लोहिया के सपनों का भारत पर कार्यशाला आयोजित

21 Jan 2025

VIDEO : लखनऊ में सड़क पर हुए गड्ढे को भरने का काम शुरू

21 Jan 2025

VIDEO : विभागों की टीमें मय फोर्स पहुंचीं बसंत उद्यान पार्क, ताला तुड़वाकर कब्जा हटाया, कार्रवाई करने के निर्देश

21 Jan 2025

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन बोले- हलाल प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही

21 Jan 2025

VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी तेज, तिरंगा स्ट्रीप लाइट और स्टेडियम के बाहर स्क्रीन लगाई

21 Jan 2025

VIDEO : चंपावत जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, पर्ची काउंटर पर लगानी पड़ी लाइन

21 Jan 2025

Aam Aadmi Party: भाजपा के संकल्प पत्र पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

21 Jan 2025

VIDEO : पिथौरागढ़ जिले में डाक मत पत्रों के आने का सिलसिला शुरू

21 Jan 2025

VIDEO : तीर्थपाल ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष रहकर कार्य करने के दिए निर्देश

21 Jan 2025

Dausa News: नो एंट्री में प्रवेश करने से रोका तो हेड कांस्टेबल पर चढ़ा दिया ट्रक, मौके पर हुई मौत

21 Jan 2025

VIDEO : भाजपा नेता शमशेर सिंह की अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों की उमड़ी भीड़, नेताओं और समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

21 Jan 2025

VIDEO : फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस की तैयारी, देशभक्ति और हरियाणवी गानों पर रिहर्सल करते छात्र-छात्राएं

21 Jan 2025

VIDEO : रियासी स्टेडियम का नाम बदलने पर जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का विरोध

21 Jan 2025

VIDEO : गणतंत्र दिवस पर फरीदाबाद आ रहे राज्यपाल, तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त विक्रम सिंह

21 Jan 2025

VIDEO : उत्तरकाशी से साइकिल से प्रयागराज रवाना हुआ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का दल, दिया खास संदेश

21 Jan 2025

VIDEO : सिंधी समाज ने शहीद हेमू कालानी को दी श्रद्धांजलि

21 Jan 2025

VIDEO : फतेहाबाद में युवा अग्रवाल समाज ने लगाया रक्तदान शिविर

21 Jan 2025

VIDEO : अल्मोड़ा के खदेरा गांव में पहली बार पहुंची सड़क, ग्रामीण खुशी से झूमे

21 Jan 2025

VIDEO : निकाय चुनाव...देहरादून के देहराखास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊंट पर बैठकर किया रोड शो

21 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed