फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Collision between tractor-trolley and trailer in Sirsa: 2 dead and several injured

सिरसा में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्राले की भिड़ंत: दो महिलाओं सहित चार की मौत व कई घायल, पंजाब हेड की ओर जा रहे थे

Thu, 24 Sep 2026 10:00 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 24 Sep 2026 10:00 AM IST
सार

सिरसा में गांव मल्लेका के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्राले की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

विज्ञापन
Collision between tractor-trolley and trailer in Sirsa: 2 dead and several injured
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव मल्लेका के पास गुरुवार को सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।, जबकि करीब 30 मजदूर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ऑटू हेड से नरमा चुनाई के लिए मजदूरों को लेकर पंजाब हेड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रहे एक ट्राले की ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब 30 मजदूर सवार थे। हादसे में दो महिला मजदूरों सहित चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए। हादसे के दौरान मल्लेका की ओर से ऐलनाबाद की तरफ आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक भी ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राला पलटने से युवक उसके नीचे दब गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए सिरसा ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed