फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Youth Shot Dead at Midnight Pulled Off Bike and Pumped with Bullets in Brutal Murder

ग्वालियर में आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या: बाइक से खींचकर सड़क पर उतारा, फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 23 Sep 2026 09:59 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 09:59 AM IST
सार

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एलएनआईपी के सामने रेसकोर्स रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक छोटू राजावत को घेरकर गोली मार दी। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। वारदात के पीछे भोला सिकरवार हत्याकांड में मुखबिरी का शक बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Gwalior Youth Shot Dead at Midnight Pulled Off Bike and Pumped with Bullets in Brutal Murder
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ग्वालियर में आधी रात एक युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में LNIPE के सामने रेसकोर्स रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को घेर लिया। बदमाशों ने युवक को बाइक से खींचकर सड़क पर उतारा और इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू राजावत के रूप में बताई जा रही है।
विज्ञापन


तीन बाइकों से आए बदमाशों ने घेरा
जानकारी के मुताबिक, छोटू राजावत अपने चार दोस्तों के साथ सिरोल इलाके में शराब पार्टी करने के बाद घर लौट रहा था। छोटू एक बाइक पर अपने दोस्त नितेश परमार के साथ बैठा था, जबकि उसके तीन अन्य दोस्त दूसरी बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों बाइक LNIPE के सामने रेसकोर्स रोड पर पहुंचीं, तभी तीन बाइकों पर सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बदमाशों की संख्या करीब 8 से 9 बताई जा रही है। आरोप है कि बदमाशों ने छोटू को निशाना बनाया और उसे बाइक से खींचकर सड़क पर उतार लिया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से छोटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गैंगस्टर भोला सिकरवार हत्याकांड में मुखबिरी का शक
प्रारंभिक जानकारी में हत्या के पीछे गैंगवार की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों को छोटू राजावत पर गैंगस्टर भोला सिकरवार हत्याकांड में मुखबिरी करने का संदेह था। इसी शक के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में राजवीर चौहान, रानू सिकरवार, हेमू सिकरवार, दिन्नू सिकरवार और अजीत तोमर समेत अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस इन आरोपों और नामों की जांच कर रही है।


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

फिलहाल, ग्वालियर पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी कहानी और विवाद की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed