Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   The Chief Minister virtually inaugurated a synthetic athletic track in Dewas, built at a cost of 9.44 crore.

देवास: खिलाड़ियों को सौगात, 9.44 करोड़ से बने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Tue, 17 Nov 2026 10:08 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 10:08 PM IST
The Chief Minister virtually inaugurated a synthetic athletic track in Dewas, built at a cost of 9.44 crore.

शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में नवनिर्मित 400 मीटर लंबे 8-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल लोकार्पण किया। करीब 9.44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक ट्रैक के शुरू होने से देवास के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स के अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अब जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप अभ्यास का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक से तैयार यह सिंथेटिक ट्रैक देवास के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देवास को आने वाले समय में और भी सौगातें दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रैक का भूमिपूजन 17 नवंबर 2024 को किया गया था और दो वर्ष बाद 17 नवंबर को ही इसका लोकार्पण होना सुखद संयोग है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के मार्च से पहले भोपाल में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन पर रोक, तेज हुआ सियासी घमासान

कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि यह दिन देवास के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक है। आधुनिक ट्रैक बनने से बच्चों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसके अलावा स्टेडियम में जल्द पवेलियन का निर्माण कराया जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भी स्थान चिन्हित कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विधायक ने कहा कि देवास के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खिलाड़ी जय मीणा ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर देवास को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि 400 मीटर का 8-लेन सिंथेटिक ट्रैक मिलना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे युवा खिलाड़ियों को अभ्यास का आधुनिक मंच मिलेगा और वे प्रदेश तथा देश का नाम रोशन कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, कलेक्टर नेहा मीना, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, निगम सभापति रवि जैन, राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, ओम जोशी, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिलासपुर: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, रेल का सपना होगा साकार

17 Nov 2026

देवरिया: जलभराव और खाद-बीज की किल्लत को लेकर किसानों का प्रदर्शन

17 Nov 2026

भिवानी में गोपाष्टमी पर लोहारू विधानसभा क्षेत्र की गोशालाओं को मिले करीब दो करोड़ रुपये के चेक

17 Nov 2026

सोनभद्र: महंगाई के विरोध में सपाइयों ने उतारी लहसुन-प्याज की आरती

17 Nov 2026

वाराणसी: सुबह से शहर में जगह-जगह जाम, चौकाघाट पर फंसे वाहन

17 Nov 2026
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में राष्ट्रीय छात्र सम्मेलन शुरू, देशभर से पहुंचे 12 विशेषज्ञ; हिमालयी पर्यावरण पर होगा मंथन

17 Nov 2026

कुमारसैन: जंजैली पंचायत में अपना परिवार सुखी परिवार योजना में 68 आवेदन प्राप्त

17 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जल उठी पान की दुकान, पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने टला बड़ा हादसा

17 Nov 2026

कानपुर के शास्त्री नगर बड़ा सेंटर पार्क में ढलते सूरज को अर्घ्य देती महिलाएं

17 Nov 2026

कानपुर के शास्त्री नगर छोटे सेंटर पार्क में गूंजे छठी मइया के जयकारे

17 Nov 2026

बुलंदशहर में कैंटरा की टक्कर, दो युवक घायल

17 Nov 2026

बिलासपुर: ज्येष्ठ मंगलवार को माता श्री नयना देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

17 Nov 2026

कुल्लू: भाजपा जनजातीय मोर्चा ने बिरसा मुंडा को किया याद, आदर्शों पर चलने का संकल्प, लगाया रक्तदान शिविर

17 Nov 2026

महिला छात्रावासाें में केवल महिला कर्मी होंगी, महिला आयोग उपाध्यक्ष मीना परमार पहुंची हिसार

17 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 115 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

17 Nov 2026

कांगड़ा: सुआं पंचायत ग्राम सभा में आशा वर्कर ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

17 Nov 2026

सोलन: यूरोकिड्स प्ले स्कूल कोटलानाला में खेल दिवस का आयोजन

17 Nov 2026

गोरखपुर: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया प्रदर्शन

17 Nov 2026

सुंदरनगर: अनित जसवाल बोले- 2027 में दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार, युवा निभाएंगे अहम भूमिका

17 Nov 2026

बिलासपुर: कौडांवाला में तंबाकू मुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प, ग्रामीणों ने ली शपथ

17 Nov 2026

शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

17 Nov 2026

VIDEO: मलयेशिया से 16 दिन बाद घर लाया गया लखीमपुर खीरी के पिंटू का शव, परिवार में कोहराम

17 Nov 2026

मेरठ: विश्व सीओपीडी दिवस पर दमा और धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के प्रति किया जागरूक

17 Nov 2026

मेरठ: बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर शिवसेना यूबीटी ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

17 Nov 2026

मेरठ: हॉवर्ड प्लास्टेड ग्राउंड में बन रहे कॉम्प्लेक्सों के विरोध में ईसाई समाज का प्रदर्शन, नगर आयुक्त आवास पहुंचे लोग

17 Nov 2026

आठ हजार मीटर की ऊंचाई से चिन्यालीसौड़ रनवे पर उतरे 23 पैरा कमांडो, सफलतापूर्वक की लैंडिंग

17 Nov 2026

बेणी-भुली योजना से समूह की महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

17 Nov 2026

VIDEO: बाइक से टकराकर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा, हाईवे पर लगा भयंकर जाम

17 Nov 2026

Video: चिराग पासवान का बड़ा एलान, 403 सीटों पर उतरने की तैयारी, बोले- गठबंधन पर अभी फैसला नहीं

17 Nov 2026

चुनाव से पहले चन्नी का बड़ा इशारा, किक्की ढिल्लों के लिए कर दी मंत्री पद की पैरवी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed