{"_id":"6af9b1ffd99989b4a50a3c4d","slug":"dewas-khategaon-anmol-mati-jain-sallekhana-samadhi-maran-final-procession-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: खातेगांव में अनमोल मति जी का संलेखनापूर्वक समाधिमरण, निकली अंतिम यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: खातेगांव में अनमोल मति जी का संलेखनापूर्वक समाधिमरण, निकली अंतिम यात्रा
Sun, 15 Nov 2026 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:52 PM IST
सार
देवास जिले के खातेगांव में 83 वर्षीय अनमोल मति जी का संलेखनापूर्वक समाधिमरण हुआ। उन्होंने जैन धर्म की परंपरा के अनुसार चरणबद्ध तरीके से प्रतिमा धारण कर आहार और जल का त्याग किया। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा डोले के रूप में निकाली गई, जिसमें जैन समाज सहित नगरवासी शामिल हुए।
विज्ञापन
अनमोल मति जी की अंतिम यात्रा रविवार को डोल के रूप में निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खातेगांव निवासी 83 वर्षीया अनमोल मति जी का संलेखनापूर्वक समाधिमरण हुआ। जैन धर्म के सिद्धांतों के अनुसार संलेखना को आत्मशुद्धि, वैराग्य और संयम की साधना माना जाता है। अनमोल मति जी ने अपनी इस धार्मिक साधना को पूरे क्रम से निष्ठापूर्वक पूरा किया।
संलेखना साधना की इस अवधि के दौरान उन्होंने धीरे-धीरे आहार और अपनी दूसरी अन्य सांसारिक जरूरतों का पूरी तरह त्याग किया। रविवार को अनमोल मति जी की अंतिम यात्रा डोले के रूप में खातेगांव नगर के प्रमुख रास्तों से निकाली गई। इस डोले में जैन समाज के श्रद्धालुओं सहित नगर के कई अन्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना का किया लोकार्पण
विज्ञापन
प्रतिमा धारण और आहार का त्याग
अनमोल मति जी की यह साधना चरणबद्ध तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने 5 अगस्त को दो प्रतिमा धारण की थीं। इसके बाद उन्होंने 20 अगस्त को पांच प्रतिमा, फिर 23 अगस्त को सात प्रतिमा और 12 अक्तूबर को मंदिर में दस प्रतिमा धारण कीं। प्रतिमा धारण करने की इस प्रक्रिया के बाद 14 अक्तूबर को उन्होंने तीनों तरह के आहार का त्याग कर दिया। उन्होंने अपनी इस पूरी साधना के दौरान पंचमी, अष्टमी, ग्यारस और चौदस सहित अलग-अलग तिथियों पर नियम से उपवास किए।
यम संलेखना और मुनिश्री का आशीर्वाद
आहार त्यागने के उपरांत 6 नवंबर से अनमोल मति जी यम संलेखना की साधना कर रही थीं। यम संलेखना की इस कठिन साधना के दौरान उन्होंने जल का भी त्याग कर दिया था। उनकी इस पूरी साधना यात्रा में खातेगांव में चातुर्मास कर रहे निर्यापक श्रमण मुनिश्री संभव सागर जी महाराज ससंघ का पावन सानिध्य और आशीर्वाद मिला। इस दौरान ब्रह्मचारिणी दीदी और भैया जी ने भी लगातार उनका मार्गदर्शन किया। रविवार को डोले के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा में पूरे नगरवासियों ने सहभागिता की।