Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Tragic accident on the Indore-Bhopal road: A woman died after being struck by an unidentified car

इंदौर-भोपाल रोड पर हादसा: अज्ञात कार की टक्कर से महिला की मौत, डेढ़ साल का मासूम घायल; हाईवे पर लगा जाम

Sun, 15 Nov 2026 11:22 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 11:22 PM IST
सार

इंदौर-भोपाल रोड पर जॉन डियर कंपनी के सामने अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार निकिता की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उनके पति केतन और डेढ़ साल का बेटा लवांश गंभीर घायल हुए। एंबुलेंस पहुंचने में देरी पर लोगों ने चक्काजाम किया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Tragic accident on the Indore-Bhopal road: A woman died after being struck by an unidentified car
इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-भोपाल रोड पर जॉन डियर कंपनी के सामने रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से इंदौर की ओर जा रहे बाइक सवार परिवार को पीछे से आ रही अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और डेढ़ साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केतन अपनी पत्नी निकिता और डेढ़ साल के बेटे लवांश के साथ बाइक से भोपाल से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वे इंदौर-भोपाल रोड पर जॉन डियर कंपनी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में निकिता को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं केतन और मासूम लवांश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डंपर से कुचलकर महिला पत्रकार की दर्दनाक मौत, चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस और पुलिस के इंतजार में भड़का लोगों का गुस्सा
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों की मदद के लिए तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, काफी देर तक पुलिस और एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम के कारण इंदौर-भोपाल रोड पर यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।


सूचना मिलने पर सीएसपी सुमित अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। इसके बाद घायल केतन को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

राहगीर ने बच्चे को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के दौरान डेढ़ साल का मासूम लवांश भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद राहगीर राहुल भाटी ने बच्चे को तत्काल अपने साथ देवास जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे के पैर में फ्रैक्चर है। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई। इधर, पुलिस ने मृतका निकिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed