फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Illegal Liquor Seized From UP Registered Scorpio in Damoh

दमोह में पुलिस की घेराबंदी: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो से मिली 18 पेटी अवैध शराब, फरार चालक की तलाश में पुलिस

Thu, 29 Oct 2026 09:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 09:54 PM IST
Illegal Liquor Seized From UP Registered Scorpio in Damoh

शहर में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार देर रात पथरिया फाटक ओवरब्रिज के पास यूपी नंबर की स्कॉर्पियो से 18 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान चालक को भनक लग गई और वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो सहित कुल 5 लाख 90 हजार रुपये कीमत की सामग्री जब्त की है। मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस शराब के स्रोत और उसकी सप्लाई से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
गुरुवार शाम करीब चार बजे सीएसपी एचआर पांडे ने कोतवाली टीआई मनीष कुमार की मौजूदगी में मामले का खुलासा किया। सीएसपी ने बताया कि बुधवार रात कोतवाली थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की यूपी पासिंग स्कॉर्पियो क्रमांक UP 14 BC 0262 में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर पथरिया फाटक ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भागा चालक
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस को देख लिया और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें 18 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया। जब्त शराब और स्कॉर्पियो की कुल कीमत 5 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।

पढे़ं: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम

आरटीओ से मांगी वाहन मालिक की जानकारी
पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। स्कॉर्पियो के पंजीयन नंबर के आधार पर परिवहन विभाग (आरटीओ) से वाहन मालिक की जानकारी मांगी गई है। पुलिस का मानना है कि वाहन मालिक की जानकारी मिलने से मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी, इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस शराब के परिवहन और संभावित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई फरार चालक की गिरफ्तारी और वाहन मालिक की जानकारी मिलने के बाद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

घर में लूट का पर्दाफाश, अलीगढ़ पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

29 Oct 2026

धर्मपुर: 18 लाख से धर्मपुर-छपाणु सड़क की जा रही चकाचक

29 Oct 2026

फरीदाबाद: वांछित आरोपी छांयसा यमुना पार झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार

29 Oct 2026

नोएडा में बारिश से बदला मौसम, तापमान 18 डिग्री पहुंचा

29 Oct 2026

जींद में मताधिकार बचाने के लिए एक नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे जींद के हजारों लोग

29 Oct 2026
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में महिला मेडिकल कॉलेज में टोकन व्यवस्था का ट्रायल सफल, अब स्थाई रूप से लागू करने की तैयारी

29 Oct 2026

काशी में सपा की बढ़त पर कार्यकर्ता बोले- 2027 में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार

29 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: सौरभ की मां रेनू देवी और पूनम पंडित जेल अधीक्षक से मिलीं, मुस्कान-साहिल की जेल अलग करने की मांग

29 Oct 2026

जालंधर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मजदूर को डराया, नशा तस्करी का आरोप लगाकर 3,200 रुपए लेकर फरार

29 Oct 2026

मोहाली: गमाडा ने गांव रायपुर में अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई

29 Oct 2026

हरिद्वार कुंभ-2027: भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने पर जोर

29 Oct 2026

शाहजहांपुर: रोडवेज बसों में अधूरे इंतजाम, खिड़कियों के हुक-रबर गायब, शीशे टूटे

29 Oct 2026

अयोध्या: नौ माह बाद दिल्ली से गिरफ्तार हुआ अयोध्या जेल से फरार बंदी शेर अली

29 Oct 2026

अंबेडकरनगर: नवीन परती और चकमार्ग से कब्जा हटाने की कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

29 Oct 2026

वीडियो: करवाचौथ पर बाजार में खराब माैसम के कारण कम रही आवाजाही

29 Oct 2026

मोगा में 800 किलो चूरा पोस्त के साथ दो कथित नशा तस्कर गिरफ्तार

हांसी में यातायात नियमों का सख्ती से पालन: चालकों को किया जागरूक, काटे गए चालान

29 Oct 2026

फतेहाबाद के गोहाना में महिला मेडिकल कॉलेज में टोकन व्यवस्था का ट्रायल सफल, अब स्थाई रूप से लागू करने की तैयारी

29 Oct 2026

अयोध्या: भव्य दिखना शुरू हो गया दीपोत्सव

29 Oct 2026

फरीदकोट के जैतो में कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, दुकानदारों ने पांच युवकों को दबोचा

29 Oct 2026

छत्तीसगढ़: करण राठौर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को उम्रकैद; एक आरोपी दोषमुक्त

29 Oct 2026

कानपुर में बालिग हुए प्रेमी युगल, प्रेमिका ने रखा करवाचौथ का व्रत

29 Oct 2026

रामपुर बुशहर: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले बैडमिंटन प्रतियोगिता, जीत के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दम

29 Oct 2026

वीडियो: नाहन में नगर परिषद के जर्जर भवन से गिर रहीं ईंटें, बाल-बाल बची जान

29 Oct 2026

करवा चौथ पर चांदी के करवे की बढ़ी मांग

29 Oct 2026

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली: हरियाणा से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद, तैयारियों की समीक्षा

29 Oct 2026

जालंधर की रामा मंडी में चेन स्नेचिंग, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

29 Oct 2026

सचखंड एक्सप्रेस की देरी से फरीदाबाद के यात्री बेहाल

29 Oct 2026

बरेली: बहेड़ी थाने का सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

29 Oct 2026

जयपुर: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपये और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गया चोर

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed