Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Goods of traders kept in mandi shed, farmers' food grains kept outside shed in rain
{"_id":"6712801cc0392ba79e0f5df6","slug":"goods-of-traders-kept-in-mandi-shed-farmers-food-grains-kept-outside-shed-in-rain-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2229753-2024-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: बारिश में बह गया किसानों का अनाज, मंडी के शेड में व्यापारियों ने जमा रखा है अपना माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: बारिश में बह गया किसानों का अनाज, मंडी के शेड में व्यापारियों ने जमा रखा है अपना माल
छिंदवाड़ा की कुसमैली स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार दोपहर अचानक बारिश के दौरान नीलामी के लिए किसानों का लाया लाखों का मक्का पानी में बह गया है। दरअसल यहां के तीन बड़े नीलामी शेड में व्यापरियों का खरीदा माल भरा था। मक्का लेकर आए किसान शेड के बाहर सड़क पर मक्का का ढेर लगाकर व्यापरियों के बोली लगाने का इंतज़ार कर रहे थे। अचानक बारिश आने से मक्का के ढेर भीगे नहीं बल्कि बह गए।
बारिश इतनी तेज थी कि इस दौरान किसान कुछ नही कर पाए। किसानों का लाखों का नुकसान हो गया है। सड़क पर ढेर लगाने की मजबूरी तब होती है जबकि मंडी के शेड में जगह ना हो, किन्तु मंडी में तो यह रोज का ही आलम है। यहां मक्का के एक दो नहीं बल्कि दर्जनों ढेर बह गए हैं। मंडी में शुक्रवार को मक्का की आवक 400 टन से ज्यादा की बताई गई है। जो मंडी शेड के बाहर पड़ा था।
मंडी में शेड किसानों के लिए ही बनाए गए हैं ताकि किसान मंडी में कृषि उपज बेचने आए तो उपज सुरक्षित रख सकें और सही दाम पर ना बिकें तो किसान शेड में ही उसे रखकर दूसरे दिन बोली में शामिल हो सकें, किन्तु छिंदवाड़ा की मंडी में हाल इसके उलट है। व्यापारी जो माल खरीदते हैं उसका स्टॉक शेड में करते हैं और किसान जो 60-60 किलोमीटर दूर से मंडी आता है वह शेड में जगह ना होने से शेड के बाहर उपज रखने को मजबूर होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।