{"_id":"6afae4d6f04d1d8f710957d1","slug":"tragic-accident-in-multai-3-year-old-child-falls-into-water-tank-admitted-to-icu-betul-news-c-1-1-noi1569-4939725-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैतूल में दर्दनाक हादसा: मवेशियों को पानी पिलाने की टंकी में गिरा तीन साल का मासूम, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतूल में दर्दनाक हादसा: मवेशियों को पानी पिलाने की टंकी में गिरा तीन साल का मासूम, आईसीयू में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:07 PM IST
Link Copied
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम डहुआ में खेत पर बनी मवेशियों को पानी पिलाने की टंकी में गिरने से तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को पहले मुलताई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल मासूम आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, मासूम राज के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। मां खेत में खाना बना रही थी, जबकि पिता अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान राज पास में ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी की टंकी के पास पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गया।
कुछ देर तक बच्चे की आवाज नहीं सुनाई देने पर मां ने उसकी तलाश शुरू की। टंकी के पास पहुंचने पर राज पानी में डूबता मिला। मां ने तत्काल टंकी में उतरकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे मुलताई अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बैतूल अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया है। चिकित्सकों के अनुसार, पानी फेफड़ों में भर जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, खेत में बनी पानी की टंकी खुली रहती है, जिससे छोटे बच्चों के लिए खतरा बना रहता है। इस हादसे ने एक बार फिर खुले जलस्रोतों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।