{"_id":"6aa27a6ff53a85ff030fc420","slug":"video-amatha-ma-sathagathha-parasathataya-ma-jhaugdha-ma-mal-yavaka-ka-shava-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ी में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ी में मिला युवक का शव
अमेठी में पीपरपुर के घोरहा गांव निवासी सोनू कश्यप (32) का शव बृहस्पतिवार सुबह जामो-भादर मार्ग पर पूरब दुआरा के पास झाड़ी में मिला। सड़क किनारे झाड़ी में शव पड़े होने की सूचना से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में सड़क पर चलते समय गड्ढे में गिरने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सोनू अपनी बहन के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था।
सुबह जामो-भादर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की नजर झाड़ी में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को झाड़ी से बाहर निकलवाया। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार में मातम छा गया।
इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के सड़क पर चलते समय गड्ढे में गिरने की जानकारी सामने आई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।