{"_id":"6aa27a1ee574f6f3240ffbc5","slug":"video-no-clue-yet-of-men-who-assaulted-woman-on-geeta-jayanti-express-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला को पीटने वालों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला को पीटने वालों का नहीं लगा सुराग
आगरा। कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) में महिला यात्री को पीटने के वायरल वीडियो की जांच दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। आगरा कैंट आरपीएफ ने स्टेशन के सभी छह प्लेटफॉर्म और आसपास के हिस्सों में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना की पुष्टि करने वाला कोई फुटेज या आरोपियों से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला।
कैंट आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद आगरा क्षेत्र में सीसीटीवी जांच कराई गई। फुटेज में घटना से संबंधित कोई हलचल नहीं मिली। आगरा मंडल के अन्य संबंधित स्टेशनों पर भी जांच कराई गई है। इसके अलावा धाैलपुर व मथुरा में भी सीसीटीवी फुटेज देखी गई। घटना झांसी मंडल क्षेत्र की होने की आशंका के चलते वहां की आरपीएफ भी जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल करीब एक मिनट 55 सेकंड के वीडियो में ट्रेन के शौचालय के पास पीली साड़ी पहने महिला और एक युवक के बीच हुआ विवाद दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।