Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said names of women who have moved to their in-laws' homes should also be added to the electoral roll

यूपीः सीएम योगी का आह्वान- ससुराल जा चुकी महिलाओं के नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाएं, घुसपैठियों के हटवाएं

Sat, 14 Nov 2026 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Nov 2026 06:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 50 लाख महिलाएं जो शादी के बाद मायके से ससुराल चली गई, लेकिन उनका नाम दोनों जगह मतदाता सूची में नहीं है, उनके नाम भी जुड़वाएं।

विज्ञापन
CM Yogi said names of women who have moved to their in-laws' homes should also be added to the electoral roll
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठन के सभी लोग दो-तीन बूथ की जिम्मेदारी लें और गहनता से अध्ययन कर मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित हिंदू मतदाताओं के नाम शामिल कराएं। करीब 50 लाख महिलाएं जो शादी के बाद मायके से ससुराल चली गई, लेकिन उनका नाम दोनों जगह मतदाता सूची में नहीं है, उनके नाम भी जुड़वाएं। जबकि घुसपैठियों के नाम चार-पांच जगह हैं, उनके नाम हटवाने हैं। उनका इशारा प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों की ओर था। 

विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा की मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला का शुभारंभ सीएम ने किया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के तरीके बताए गए। साथ ही 22 से 24 नवंबर तक चलाए जाने वाले अभियान में पूरी सक्रियता दिखाने को कहा गया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता छूटे हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने में जुटें।
विज्ञापन


न विधानसभा सीटों पर बीते चुनाव में कम अंतर में हार-जीत हुई थी, वहां खास सतर्कता बरतनी है। इसमें लापरवाही से चुनाव में दिक्कत हो सकती है। वहीं जिन सीटों पर अधिक अंतर से भाजपा प्रत्याशी जीते थे, वहां भी मतदाताओं की संख्या पर नजर बनाए रखना जरूरी है। जब पिछली बार हम लोग इसमें जुटे थे तो एक दिन में करीब 4 लाख मतदाता बने थे। ऐसा ही जोश फिर से अभियान में दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची अभियान की रोजाना समीक्षा करेगी भाजपा 
मतदाता सूची में छूटे पात्र हिंदुओं के नाम जुड़वाने के लिए भाजपा के अभियान की रोजाना प्रदेश कार्यालय से समीक्षा की जाएगी। इसके लिए 16 से 18 नवंबर तक जिला स्तरीय कार्यशालाएं और 19 से 21 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी। 13 दिसंबर को विधानसभा स्तर पर समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद 14 से 16 दिसंबर तक पूरे अभियान की समीक्षा की जाएगी। अभियान की निगरानी के लिए व्हॉट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। इसमें बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक के कार्यों की समीक्षा होगी। 


सीएम ने कहा-हमें आपत्ति करनी चाहिए थी, मगर विपक्ष बेवजह मचा रहा शोर
योगी ने अलीगढ़ की कोल सहित उन सीटों का गणित समझाया, जहां जीत का अंतर कम था। हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट कटने पर कहा कि हमें आपत्ति करनी चाहिए थी, मगर विपक्ष बेवजह का शोर मचा रहा है। सरकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की तमाम अदृश्य शक्तियां आपको गिराना और मिटाना चाहती हैं। भारत के बढ़ते वैभव को वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। विपक्षी दल उनके हाथों की कठपुतली बने हैं। जो भारत का विरोधी है, वही भाजपा का विरोधी है। ये भाजपा सरकार को हटाने का षड्यंत्र कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed