Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ओडीओपी की तर्ज पर शुरू होगी वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ओडीओपी कार्यक्रम सफल रहा है और प्रदेश का निर्यात दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इसी तरह वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट के माध्यम से हर जिले की विशिष्ट कला को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए संस्कृति विभाग और सभी अकादमियां प्राथमिकता से काम करें। कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर दिए जाएं। भारत की संस्कृति को नष्ट करने और देश को गुलाम बनाए रखने के तमाम प्रयास हुए लेकिन तलवार और मानसिक गुलामी भी हमारी सांस्कृतिक विरासत को मिटा नहीं सकी। आजादी के बाद कई लोककलाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की उपेक्षा हुई। संस्कृति की उपेक्षा का मतलब अपनी पहचान के महत्वपूर्ण अध्यायों को खोना है।
एआई अपनाएं लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहें युवा
मुख्यमंत्री ने युवा कलाकारों से कहा कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल माध्यम और आधुनिक तकनीक का भरपूर उपयोग करें। नए प्रयोगों के जरिये दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा रखें लेकिन अपनी माटी की सुगंध, लोकधुन, गुरु की सीख और सांस्कृतिक जड़ों को न भूलें। उन्होंने लखनऊ, बनारस, आगरा और रामपुर घरानों के योगदान के साथ पंडित बिरजू महाराज, लच्छू महाराज, गिरिजा देवी और बेगम अख्तर को याद किया।
अकादमी के खाली पद तत्काल भरने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने संगीत नाटक अकादमी में कर्मचारियों की कमी पर नाराजगी जताते हुए अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात को रिक्त पद तत्काल भरने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए बोर्ड या समिति बनाकर चयन प्रक्रिया पूरी करें। जरूरत पड़े तो उम्र सीमा में भी छूट दें लेकिन पद खाली नहीं रहने चाहिए। उन्होंने लुप्तप्राय वाद्ययंत्रों विचित्र वीणा, सारंगी और पखावज की प्रस्तुतियों की सराहना की। अकादमी अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत ने अकादमी पुरस्कारों की राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मालिनी अवस्थी के गीतों से सजी शाम
धरोहर समारोह में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की गायिकी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे... और सैंया मिले लरकइयां... जैसी लोकप्रिय रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के विजेता युवा कलाकारों ने भी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। इससे पहले स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक राज कुमार मौजूद रहे।
युवा कलाकारों ने छेड़ी शास्त्रीय संगीत की तान
प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं ने वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां दीं। शिवांश सिंह ने विचित्र वीणा, अंशुल टुकवार ने सारंगी, सोहम मिश्रा ने तबला, वैभव रामदास ने पखावज और अर्थव प्रताप सिंह ने बांसुरी वादन किया। कलाकारों ने राग यमन में छोटा ख्याल की प्रस्तुति के बाद पायो जी मैंने राम रतन धन पायो... भजन सुनाकर दर्शकों की सराहना हासिल की।
लुप्तप्राय वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण
क्यूआर है-
समारोह में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। संगीत नाटक अकादमी की ओर से लुप्तप्राय वाद्य यंत्रों और उत्तर प्रदेश के संगीत घरानों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं राज्य ललित कला अकादमी की चित्रकला एवं रंगोली प्रदर्शनी, राज्य संग्रहालय और पुरातत्व निदेशालय की प्रदर्शनी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में कथक केंद्र के कलाकारों ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया। अकादमी के 63 वर्षों के सफर पर आधारित वृत्तचित्र भी दिखाया गया। संचालन अलका निवेदन ने किया।

संत गाडगे प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का 63वां स्थापना दिवस समारोह।