Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Returning to work after the festive season proves costly; private bus fares rival flight prices, with tick

यूपी: त्योहार बाद काम पर लौटना महंगा, निजी बसों का किराया फ्लाइट जैसा; लखनऊ से दिल्ली का टिकट 3599 तक पहुंचा

Sat, 14 Nov 2026 08:35 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 14 Nov 2026 08:35 AM IST
सार

दीपावली और भैया दूज के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को महंगे सफर का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ से दिल्ली का निजी बस किराया 3599 रुपये और मुंबई का 7999 रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेनों में सीटों की कमी और महंगी फ्लाइट से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
UP: Returning to work after the festive season proves costly; private bus fares rival flight prices, with tick
अवध चौराहे पर खड़ीं बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और भैया दूज के बाद दूसरे शहरों में काम पर लौटने वाले लोगों की जेब पर सफर भारी पड़ रहा है। ट्रेनों में कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं तो विमानों का किराया भी आम यात्रियों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में निजी बसें विकल्प तो बन रही हैं, लेकिन इनके टिकट भी अब फ्लाइट के किराये को टक्कर दे रहे हैं। लखनऊ से दिल्ली के लिए निजी बस का टिकट 3599 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि मुंबई जाने के लिए यात्रियों को 7999 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बनी रही। त्योहार मनाने के बाद नौकरी और कामकाज के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, जयपुर और पटना लौटने वालों को ट्रेनों में कन्फर्म सीटें नहीं मिल पा रही हैं। इसका फायदा निजी बस ऑपरेटर उठा रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग बसों के किराये में भारी अंतर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

दिल्ली के लिए 699 से 3599 रुपये तक टिकट

लखनऊ से दिल्ली के लिए बस का किराया समय और श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग है। आलमबाग नहरिया से रात 10:55 बजे चलने वाली एसी सीटर बस का टिकट 699 रुपये है। वहीं, रात 9:45 बजे की स्लीपर बस का किराया 2042 रुपये और रात 11 बजे की एसी स्लीपर बस का टिकट 1900 रुपये है। रात 11:20 बजे रवाना होने वाली स्लीपर बस का किराया सबसे अधिक 3599 रुपये तक पहुंच गया है। इस सफर में सात से आठ घंटे लगते हैं।

मुंबई के लिए 7999 रुपये तक किराया

मुंबई जाने वाली निजी बसों के टिकट भी काफी महंगे हैं। गोमतीनगर से रात 10:15 बजे चलने वाली एसी स्लीपर बस का किराया 5999 रुपये है। अमौसी से रात 11:15 बजे रवाना होने वाली बस का टिकट 5199 रुपये और सरोजनीनगर से रात 10:15 बजे चलने वाली स्लीपर बस का किराया 4999 रुपये है। वहीं, शाम 5:55 बजे चलने वाली बस का टिकट 7999 रुपये तक पहुंच गया है।

 

चंडीगढ़, जयपुर और पटना का भी बढ़ा किराया

लखनऊ से चंडीगढ़ जाने के लिए आलमबाग से शाम छह बजे चलने वाली बस का किराया 1399 रुपये है। कमता चौराहे से रात 9:30 बजे रवाना होने वाली एसी सीटर बस का टिकट 999 रुपये है। जयपुर के लिए आलमबाग से रात 11:40 बजे चलने वाली स्लीपर बस का किराया 1140 रुपये और ट्रांसपोर्टनगर से शाम सात बजे रवाना होने वाली बस का टिकट 1500 रुपये है।

छठ पर्व पर पटना जाने वालों को भी महंगे सफर का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टनगर से रात 11:30 बजे चलने वाली बस का टिकट 5000 रुपये है। अमौसी एयरपोर्ट से रात नौ बजे रवाना होने वाली बस का किराया 2050 रुपये, अहिमामऊ से रात 11:20 बजे चलने वाली लग्जरी बस का टिकट 3000 रुपये और नहरिया से रात 10:20 बजे जाने वाली बस का किराया 2199 रुपये है।

रोडवेज की लग्जरी बसों की कमी से सीमित हुए विकल्प

निजी बसों के महंगे किराये की एक वजह रोडवेज की लग्जरी बसों की कमी भी है। लखनऊ परिक्षेत्र के अवध डिपो में करीब 85 एसी जनरथ और लग्जरी बसें हैं। इनमें से लगभग आधी बसें मरम्मत के अभाव और निर्धारित आयु पूरी होने के कारण डिपो में खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों के पास विकल्प कम हो जाते हैं और निजी बस संचालकों को बढ़ी मांग का फायदा उठाने का मौका मिल जाता है।

हवाई सफर भी नहीं दे रहा राहत

निजी बसों के साथ विमानों का किराया भी काफी बढ़ा हुआ है। लखनऊ से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट का टिकट 19921 रुपये और अकासा एयर की दोपहर 2:50 बजे की फ्लाइट का किराया 18752 रुपये तक पहुंच गया है। 

दिल्ली के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट का टिकट 7130 रुपये और शाम 5:30 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट का किराया 5338 रुपये है। वहीं, लखनऊ से पटना का हवाई किराया करीब 10195 रुपये चल रहा है। ऐसे में त्योहार के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों के सामने महंगे सफर के अलावा फिलहाल कोई आसान विकल्प नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed