{"_id":"6aacd1af5a5aa543340abe1a","slug":"video-video-pagabra-sahab-para-kathata-ashabhanaya-tapapanae-sa-bhaugdhaka-aakarasha-kataval-ka-bhara-jata-bhaugdha-kasa-tharaja-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पैगंबर साहब पर कथित अशोभनीय टिप्पणी से भड़का आक्रोश, कोतवाली के बाहर जुटी भीड़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पैगंबर साहब पर कथित अशोभनीय टिप्पणी से भड़का आक्रोश, कोतवाली के बाहर जुटी भीड़, केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:22 AM IST
Link Copied
अयोध्या के रूदौली कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के विरुद्ध की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को रुदौली क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण कोतवाली के बाहर जुट गए। लोगों ने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया की एक आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस आईडी का संबंध शुजागंज निवासी संतोष ठाकुर से बताया जा रहा है। टिप्पणी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रुदौली और शुजागंज क्षेत्र के लोगों में नाराजगी फैल गई। कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर सपा नेता चौधरी शहरयार भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ और एसडीएम से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली समेत कई संभ्रांत लोग भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कराने की बात का भरोसा दिलाते हुए मामले को शांत कराया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।