{"_id":"6abb9305b940851e4c033e15","slug":"video-video-makasa-asapatal-lkhanauu-ma-cailda-davalpamata-satara-shanpr-samasayao-ka-haga-ilja-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मैक्स अस्पताल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू, समस्याओं का होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मैक्स अस्पताल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू, समस्याओं का होगा इलाज
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ ने 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों के विकास, व्यवहार और न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए समर्पित ‘चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ की शुरुआत की है। सेंटर का उद्देश्य बच्चों में ऑटिज्म, एडीएचडी, बोलने या चलने में देरी, पढ़ाई में परेशानी, सेरेब्रल पाल्सी और मिर्गी जैसी समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना है।
सेंटर का नेतृत्व डॉ. एम.यू. हसन, डॉ. अंकिता गर्ग और डॉ. देविना सिंह करेंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, शुरुआती उम्र में स्पीच, ऑक्यूपेशनल, फिजियोथेरेपी और व्यवहार थेरेपी शुरू करने से बच्चों के विकास में सुधार लाया जा सकता है।
सेंटर में विभिन्न विशेषज्ञ एक ही जगह पर बच्चों की जरूरतों का आकलन करेंगे। इसके आधार पर प्रत्येक बच्चे के लिए उसकी व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार थेरेपी और उपचार की योजना तैयार की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।