{"_id":"6acdebc8ff67b9f03d0b7a79","slug":"video-video-lkhanauu-ma-ravanae-ka-patal-ka-bkara-shanpr-500-sa-20-hajara-rapaya-taka-kamata-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में रावण के पुतलों की बिक्री शुरू, 500 से 20 हजार रुपये तक कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में रावण के पुतलों की बिक्री शुरू, 500 से 20 हजार रुपये तक कीमत
राजधानी में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही रामलीलाओं के आयोजन और दशहरा पर रावण दहन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जगह-जगह कारीगर बांस की खपच्चियों से रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं। किला चौराहे पर सड़क किनारे बिक्री के लिए अलग-अलग आकार के रावण के पुतले सजाकर रखे गए हैं।
बाजार में तीन फीट से लेकर 25 फीट तक की ऊंचाई वाले पुतले उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 20 हजार रुपये तक है। पुतलों के दाम उनकी ऊंचाई, सजावट, पटाखों और इस्तेमाल की गई सामग्री के आधार पर तय किए जा रहे हैं।
कारीगर ग्राहकों की मांग और ऑर्डर के अनुसार भी पुतले तैयार कर रहे हैं। तैयार पुतलों को सुरक्षित तरीके से ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाती है। दशहरा नजदीक आने के साथ ही रावण के पुतलों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।