{"_id":"6acdf6f43cad367b1c01d2f3","slug":"video-rahal-gathha-manahana-mamal-ma-sanavaii-para-26-akatabra-ka-aaega-fasal-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई पूरी, 26 अक्तूबर को आएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई पूरी, 26 अक्तूबर को आएगा फैसला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर में सुनवाई पूरी हो गई है। एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद निर्णय के लिए 26 अक्तूबर 2026 की तारीख तय की। इस दिन राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होना होगा।
राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं और राहुल गांधी फैसले के दिन कोर्ट में उपस्थित रहेंगे। वहीं, वादी भाजपा नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि बचाव पक्ष ने लिखित बहस दाखिल की थी, जिसके जवाब में उन्होंने प्रतिवाद प्रस्तुत किया। उनके अनुसार, बचाव पक्ष ने लिखित तर्क में घटना के दिन दिए गए भाषण को स्वीकार किया है।
अधिवक्ता संतोष पांडेय के मुताबिक, फैसले के दिन राहुल गांधी को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 437-ए का भी अनुपालन करना होगा। इस प्रावधान के तहत फैसले के बाद अपील की स्थिति में ऊपरी अदालत में उपस्थित रहने के लिए संबंधित व्यक्ति को जमानत बंधपत्र और जमानतदार प्रस्तुत करने होते हैं। यह बंधपत्र छह महीने तक प्रभावी रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।