{"_id":"6ad0a8d601a5a9d433095a89","slug":"video-video-lkhanauu-ma-pahal-bra-haga-maharashha-valmaka-ramayanae-katha-21-sa-haga-aayajana-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में पहली बार होगी महर्षि वाल्मीकि रामायण कथा, 21 से होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में पहली बार होगी महर्षि वाल्मीकि रामायण कथा, 21 से होगा आयोजन
जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में 21 से 27 अक्टूबर तक श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री हरिहर सेवा समिति की ओर से आयोजित कथा में महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती जी महाराज रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे। समिति के अध्यक्ष राम किशोर मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में पहली बार महर्षि वाल्मीकि रामायण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ बच्चों और युवाओं में संस्कारों का विकास करना है। इस दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
कथा का शुभारंभ 21 अक्टूबर को शोभायात्रा और रामायण माहात्म्य कथा के साथ होगा। 22 अक्टूबर को लव-कुश द्वारा रामायण गान और ऋष्यशृंग का शांता के साथ विवाह प्रसंग सुनाया जाएगा। 23 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जबकि 24 अक्टूबर को गंगा अवतरण, समुद्र मंथन और श्रीराम विवाह के प्रसंग सुनाए जाएंगे।
25 अक्टूबर को वन गमन और भरत चरित्र तथा 26 अक्टूबर को सीता हरण और श्रीहनुमान चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 27 अक्टूबर को रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ कथा का समापन होगा। इसी दिन शाम 6:30 बजे पूर्णाहुति और शाम सात बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी। समिति ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।