{"_id":"6aaa718f8fbd0ebc8a030e33","slug":"video-video-kada-saha-bb-satadayama-ma-eta-dapaga-karayashal-khalugdhaya-ka-btae-dapaga-ka-khatara-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एंटी-डोपिंग कार्यशाला, खिलाड़ियों को बताए डोपिंग के खतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एंटी-डोपिंग कार्यशाला, खिलाड़ियों को बताए डोपिंग के खतरे
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA India) और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय के सौजन्य से लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में ‘एंटी-डोपिंग एजुकेशन एंड अवेयरनेस’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को डोपिंग रोधी नियमों की जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रतिबंधित पदार्थों, डोपिंग के दुष्प्रभावों और एंटी-डोपिंग नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और निष्पक्ष खेल भावना को समझना बेहद जरूरी है।
कार्यशाला में खेल विभाग के उपनिदेशक डॉ. संतोष उपाध्याय और नाडा एजुकेटर पंकज सिंघल ने खिलाड़ियों को डोपिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई और खिलाड़ियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों से अपील की गई कि वे किसी भी दवा या सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले उसके घटकों की जानकारी जरूर लें और खेल में प्रतिबंधित पदार्थों से पूरी तरह बचें। अधिकारियों ने कहा कि डोपिंग मुक्त खेल ही खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य और खेल की निष्पक्षता की आधारशिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।