{"_id":"6aaa73c0ca28c363d2074a48","slug":"hyundai-bayon-india-debut-design-sketches-reveal-bold-exterior-and-tech-loaded-cabin-ahead-of-festive-launch-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ह्यूंदै बेयोन एसयूवी की पहली झलक आई सामने: डिजाइन स्केच में दिखा बोल्ड लुक और हाई-टेक केबिन, कब होगी लॉन्च?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ह्यूंदै बेयोन एसयूवी की पहली झलक आई सामने: डिजाइन स्केच में दिखा बोल्ड लुक और हाई-टेक केबिन, कब होगी लॉन्च?
Wed, 16 Sep 2026 04:17 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:17 PM IST
सार
Hyundai ने भारत में अपनी नई एसयूवी Bayon की पहली झलक पेश कर दी है। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के स्केच जारी किए हैं।
विज्ञापन
Hyundai Bayon
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै (Hyundai) ने भारतीय बाजार में अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित एसयूवी बेयोन (Bayon) का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने कार के एक्सटीरियर (बाहरी) और इंटीरियर (केबिन) दोनों के डिजाइन स्केच पेश किए हैं।
एक्सटीरियर स्केच में इस नई एसयूवी का सपाट और ऊंचा प्रोफाइल, स्कल्प्टेड बोनट और उभरे हुए मस्कुलर फेंडर्स साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके फ्रंट डिजाइन का सबसे बड़ा मुख्य आकर्षण ह्यूंदै की नई 'H-Edge' लाइटिंग सिग्नेचर है। जो कार के सामने वाले हिस्से को एक विशिष्ट और मॉडर्न लुक देती है। इसके अलावा, कार के निचले हिस्से में दिए गए मजबूत बॉडी क्लैडिंग एलिमेंट्स इसे एक रफ-एंड-टफ एसयूवी अपील देते हैं।

इस नई एसयूवी का इंटीरियर और केबिन लेआउट कैसा होगा?
ह्यूंदै द्वारा जारी इंटीरियर स्केच से पता चलता है कि बेयोन का केबिन आधुनिक और प्रीमियम थीम पर आधारित होगा।- प्रीमियम टेक्सचर्ड सर्फेस: केबिन में टेक्सचर्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जो इसे एक आधुनिक लुक देता है।
- बड़ा डिस्प्ले पैनल: डैशबोर्ड पर एक बड़ा ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो सेंटर कंसोल तक फैला हुआ नजर आता है।
- शहरी जीवनशैली पर आधारित: कंपनी के अनुसार, इसका इंटीरियर आधुनिक शहरी जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और इस्तेमाल में आसानी को प्राथमिकता दी गई है।
Hyundai Bayon design revealed in sketches
- फोटो : Hyundai