{"_id":"6aaa59ce60d2b65c1906f571","slug":"video-video-janashavara-mashara-paraka-ka-bhara-yavata-ka-kara-sa-takakara-mara-jaca-shanpr-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर युवती को कार से टक्कर मारी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर युवती को कार से टक्कर मारी, जांच शुरू
गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को दी जानकारी में अपने परिचित युवक पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा।
युवती का आरोप है कि अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विरोध करने पर शहनवाज और दानिश ने उससे विवाद और गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कार लेकर जाने लगे। युवती ने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि शहनवाज ने उसे कार से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली और दानिश की तलाश में पतारसी-सुरागरसी कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।