{"_id":"6abfa7e4e1c9c9ef57078b71","slug":"video-video-gamata-ka-jalsatara-bugdhha-daugdhha-hajara-kasana-ka-fasal-dab-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोमती का जलस्तर बढ़ा, डेढ़ हजार किसानों की फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोमती का जलस्तर बढ़ा, डेढ़ हजार किसानों की फसलें डूबीं
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बदइयां, टिकरी और बह़रौरा गांवों के करीब डेढ़ हजार किसानों की हजारों एकड़ धान, उड़द, बाजरा, सब्जी और चारे की फसल जलमग्न हो गई। शुक्रवार को बाढ़ का पानी घरों के किनारे तक पहुंच गया। ग्रामीण मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।
किसान प्रेमचंद, रामकली, भयंकर यादव, गुना कश्यप, मूलचंद और सियावती ने बताया कि बारिश के दौरान उनके कच्चे घर गिर गए। बदइयां के किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता रज्जन आचार्य समेत सुखरानी, नन्हकी, राम आसरे यादव, मधु मौर्या, गोधन, राजाराम, राधे रावत और सुरेश सिंह ने बताया कि गांव की करीब एक हजार एकड़ जमीन पानी में डूब गई है। इससे पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है और जलभराव से बीमारियां फैलने की आशंका है।
रिंकू और दिनेश कश्यप के दो तालाबों में पाली गई मछलियां भी बाढ़ के पानी के साथ बह गईं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक प्रशासन की टीम नुकसान का जायजा लेने गांव नहीं पहुंची है। किसानों ने फसलों और अन्य नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अपराजिता आर्यन ने बताया कि टीम भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ राहत उपलब्ध कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।