{"_id":"6ac3be8339c0fd485a030808","slug":"video-video-eldae-ma-pakaugdha-gaya-thall-paugdhata-na-kaya-palsa-ka-haval-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एलडीए में पकड़ा गया दलाल, पीड़ित ने किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एलडीए में पकड़ा गया दलाल, पीड़ित ने किया पुलिस के हवाले
एलडीए कर्मी बनकर प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पीड़ित ने सोमवार को एलडीए ऑफिस से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ठगी करने वाले ने उसे ट्रांसपोर्ट नगर में पास का प्लाट दिलाने के नाम पर साढे़ तीन लाख रुपये मांगे थे और वह उसको डेढ़ लाख रुपये दे चुका है। बाकी रकम देने के लिए एलडीए बुलाया था।
पीड़ित वीर सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में उनकी दुकान के पास ही 532 वर्ग फीट का खाली प्लाॅट है। बीते साल एक मनोज नामक व्यक्ति उसके पास आया और खुद को जोनल अधिकारी मान सिंह का बाबू बताया कि ओर कहा कि वह साढ़े तीन लाख रुपये में प्लाॅट उसको दिलवा देगा। उसके बाद पहले उसको 25 हजार फिर डेढ़ लाख रुपये दिए।
इसके बाद जब फोन करो वह टालता था और फोन भी बंद रखता था। इसके बाद एलडीए आकर पता किया तो जानकारी मिली कि मनोज नामक कोई कर्मचारी नहीं है। इसके बाद फिर उसने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। जिस पर आज उसे एलडीए आकर पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारों ने बताया कि कुछ लोग ठगी करने वाले को मारते हुए बाहर की ओर लाए और फिर उसे एलडीए पुलिस चौकी को सौंप दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं पीड़ित वीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अधिवक्ता की जरिये तहरीर पुलिस को भेजी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।