{"_id":"6ac50ab40fbe45145c087f72","slug":"video-video-canahata-ma-atakaramanae-hatana-para-bval-thasara-thana-bha-naha-thama-vavatha-thharanasathal-para-paugdhha-hanamana-calsa-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चिनहट में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, दूसरे दिन भी नहीं थमा विवाद, धरनास्थल पर पढ़ी हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चिनहट में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, दूसरे दिन भी नहीं थमा विवाद, धरनास्थल पर पढ़ी हनुमान चालीसा
चिनहट में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर शुरू हुआ। विवाद दूसरे दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चिनहट तिराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की परिवर्तन दल की टीम और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के बीच हुआ विरोध मंगलवार को नगर निगम जोन-4 तक पहुंच गया। कार्रवाई से नाराज चिनहट प्रथम के पार्षद अरुण राय की अगुवाई में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और समर्थकों ने जोन-4 कार्यालय का घेराव कर धरना शुरू कर दिया।
दरअसल, सोमवार को परिवर्तन दल की टीम चिनहट तिराहे पर फल मंडी और सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी पर लगे ठेलों को हटाने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध बढ़ गया और मौके पर माहौल गरमा गया।
दोपहर दो बजे से धरना, शाम तक नहीं पहुंचे अधिकारी
पार्षद और उनके समर्थकों ने दोपहर करीब दो बजे से जोन-4 कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। पार्षद का आरोप है कि नगर निगम की ओर से रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के खिलाफ अनुचित तरीके से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कथित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
धरना स्थल पर देर शाम पार्षद अरुण राय ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। उनका कहना है कि दोपहर से धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक नगर निगम का कोई अधिकारी उनसे बातचीत करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है।
पार्षद ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर अधिकारियों की ओर से बातचीत और कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं, मामले को लेकर नगर निगम और पार्षद पक्ष के बीच टकराव बढ़ने से चिनहट में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।