{"_id":"6ac51744ea9d3f9b930ea6c6","slug":"weather-changes-in-up-due-to-rain-strong-winds-accompanied-by-thunder-and-lightning-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बारिश से बदला मौसम: गरज-चमक के साथ चलीं तेज हवाएं, कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बारिश से बदला मौसम: गरज-चमक के साथ चलीं तेज हवाएं, कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश
Tue, 06 Oct 2026 09:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:45 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बदले मौसम का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक देखने को मिलेगा। वहीं, पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 85 मिलीमीटर बारिश अंबेडकरनगर में हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को अंबेडकरनगर में 85 मिमी, जौनपुर में 84, लखीमपुर खीरी में 62, बहराइच में 59 और गोंडा में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। वाराणसी में हवा की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मिर्जापुर में 52 और गोरखपुर में 42 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बुधवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 64 जिलों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों के लिए बढ़े मानदेय का बजट हुआ जारी, अब दस हजार से बढ़ाकर मिलेंगे 15 हजार प्रतिमाह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हर बीएलओ को मिला 20 से 25 मतदाता बनाने का लक्ष्य, सपा ने जताया विरोध; 23 अक्तूबर को अवकाश की मांग
पश्चिमी यूपी में बढ़ेगा बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बदले मौसम का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके साथ सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के संयोग से मौसम में बदलाव आया है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण बादल सक्रिय हुए और प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक व बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।