मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय में बिजली पेंशन अदालत आयोजित की गई। निदेशक आरपी सिंह की मौजूदगी में पेंशनरों और उनके परिजनों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान अरुण अपनी समस्या लेकर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय राम किशोर निगम में कुशल श्रमिक के पद पर कार्यरत थे और उनका निधन हो चुका है। अरुण के मुताबिक उन्हें पिता के छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले ग्रेच्युटी संबंधी लाभ अब तक नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने पेंशन अदालत में समस्या के समाधान की मांग की। निदेशक आरपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।