Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
Video: बीबीएयू के विद्यार्थियों का पहला स्टार्टअप ‘जैव हरित’ शुरू, सूखी पत्तियों और गोबर से बना रहे जैविक खाद
{"_id":"6ae9b8f2b30097efd5092d37","slug":"video-video-bbeya-ka-vathayarathaya-ka-pahal-satarataapa-java-harata-shanpr-sakha-patataya-oura-gabra-sa-bna-raha-javaka-khatha-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बीबीएयू के विद्यार्थियों का पहला स्टार्टअप ‘जैव हरित’ शुरू, सूखी पत्तियों और गोबर से बना रहे जैविक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बीबीएयू के विद्यार्थियों का पहला स्टार्टअप ‘जैव हरित’ शुरू, सूखी पत्तियों और गोबर से बना रहे जैविक खाद
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में विद्यार्थियों का पहला स्टार्टअप ‘जैव हरित’ शुरू हुआ है। पर्यावरण विज्ञान विभाग की पीएचडी शोधार्थी रोशनी बजाज की पहल पर शुरू इस उद्यम में परिसर में जमा सूखी पत्तियों और गोबर से जैविक खाद तैयार की जा रही है। इसे बेचकर विद्यार्थी कमाई भी कर रहे हैं। इस पहल से एक ओर परिसर में पत्तियों से होने वाले कचरे का निस्तारण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को उद्यमिता का अवसर मिल रहा है।
‘नवकल्पना’ के तहत शुरू किए गए इस उद्यम में विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. जीवन सिंह और प्रो. शिखा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की टीम काम कर रही है। टीम अब तक दो हजार किलो वर्मीकम्पोस्ट तैयार कर चुकी है। इसमें से 300 किलो खाद बिक्री के लिए पैक की गई है, जिसमें 100 किलो से अधिक की बिक्री हो चुकी है।
इस स्टार्टअप के जरिए विद्यार्थियों को सिर्फ जैविक खाद तैयार करने तक सीमित अनुभव नहीं मिल रहा, बल्कि पैकेजिंग, विपणन और ग्राहकों से संवाद करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिल रहा है। इस तरह परिसर के जैविक कचरे को उपयोगी उत्पाद में बदलकर विद्यार्थियों ने कमाई और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।