{"_id":"6a590ad791f9be231600d649","slug":"video-rayabral-palsa-makhayalya-lkhanauu-ka-tama-na-atayathhanaka-vahana-yarada-ka-lya-jayaja-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पुलिस मुख्यालय लखनऊ की टीम ने अत्याधुनिक वाहन यार्ड का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पुलिस मुख्यालय लखनऊ की टीम ने अत्याधुनिक वाहन यार्ड का लिया जायजा
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:16 PM IST
Link Copied
पुलिस मुख्यालय लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार को महराजगंज रोड स्थित अत्याधुनिक वाहन यार्ड का निरीक्षण किया। टीम ने रायबरेली मॉडल का अध्ययन करते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तर्ज पर वाहन यार्ड विकसित करने की बात कही। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात एसपी अपराध प्रबल प्रताप सिंह ने टीम के साथ वाहन यार्ड का जायजा लिया। यार्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की। साथ ही यार्ड में सुरक्षित रखे गए वाहनों के बारे में जाना।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में करीब तीन एकड़ क्षेत्रफल में बने इस वाहन यार्ड में जिले के सभी थानों द्वारा जब्त किए गए वाहन और परिवहन विभाग की ओर से सीज वाहन सुरक्षित रखे जाते हैं। यार्ड में आधुनिक सुविधाओं के साथ सुव्यवस्थित रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था है।
निरीक्षण टीम ने वाहन यार्ड को देखकर खुशी जताई्। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी बनाए गए यार्ड को रायबरेली की तरह बेहतर ढंग से रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि यार्ड में एक उपनिरीक्षक, चार गार्ड, दो कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।