{"_id":"6afc8c71e9026b0f73063ba2","slug":"video-lkhanauu-tarakatara-taral-sa-takaraii-bika-hathasa-ma-lkhanauu-ka-tha-yavaka-ka-mata-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराई बाइक, हादसे में लखनऊ के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराई बाइक, हादसे में लखनऊ के दो युवकों की मौत
रूदौली कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ -अयोध्या नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात मखवापुर के पास हुए सड़क हादसे में लखनऊ निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने कांस्टेबल दुर्गा यादव के साथ तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (30) और गोविंद कुमार (28), निवासी ग्राम तारणपुर भड़सर, बक्सी तालाब जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। दोनों होंडा ड्रीम बाइक से यात्रा कर रहे थे। हादसा मंगलवार रात करीब आठ बजे हुआ। टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।