{"_id":"6a9bfa67e4e8b0ebfa036315","slug":"video-lkhanauu-ka-thauthanagara-ma-jalbharava-paca-papa-lgae-gae-pakaka-nal-katakara-shanpr-karaii-nakasa-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के दाउदनगर में जलभराव, पांच पंप लगाए गए, पक्का नाला काटकर शुरू कराई निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के दाउदनगर में जलभराव, पांच पंप लगाए गए, पक्का नाला काटकर शुरू कराई निकासी
लखनऊ में फैजुल्लागंज चतुर्थ के दाउदनगर स्थित मामा कॉलोनी में गोमती का जलस्तर बढ़ने से हुए जलभराव का शनिवार को विधायक डॉ. नीरज बोरा ने जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जलनिकासी के लिए पांच पंप सेट लगाए गए हैं। वहीं, नवनिर्मित पक्के नाले को एक स्थान पर काटकर जमा पानी उसमें गिराया जा रहा है।
गोमती का जलस्तर बढ़ने से दाउदनगर का एक हिस्सा जलमग्न हो गया था। इसके बाद विधायक ने चार सितंबर को जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर राहत एवं बचाव कार्य कराने की मांग की थी। विधायक के पत्र के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने शुक्रवार शाम टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि क्षेत्र की भूमि के स्तर को देखते हुए जरूरत वाले स्थानों पर जेसीबी से कच्चे नाले खुदवाए जाएंगे। इनके जरिये जलभराव वाले हिस्से का पानी पक्के नाले तक पहुंचाया जाएगा। इससे पानी की निकासी में तेजी आएगी और जलभराव कम होगा।
विधायक ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
आवागमन और सुरक्षा को देखते हुए विधायक ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जोन तीन के अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर, जोनल अधिकारी अजीत राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।