फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Outbreak of viral diseases, including swine flu, intensifies; hospitals crowded with patients.

Lucknow News: स्वाइन फ्लू संग वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

Tue, 08 Sep 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of viral diseases, including swine flu, intensifies; hospitals crowded with patients.
बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।
लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू के साथ ही वायरल और सर्दी-जुकाम के मरीज भी तेजी से बढ़े हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या 50 फीसदी बढ़ गई है। प्रतिदिन चार से पांच हजार मरीज इन बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे अस्पतालों के मेडिसिन और पीडियाट्रिक वार्ड में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। कई वार्डों में एक-एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु और ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर समेत अन्य अस्पतालों की ओपीडी में यही स्थिति है। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, गले में खराश, खांसी और नाक बहने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। सांस संबंधी दिक्कतें भी मरीजों में देखी जा रही हैं। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का असर अधिक है। पहले से बीमार मरीज भी वायरल, सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन व बाल रोग विभाग की ओपीडी में 50 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

त्वचा रोगों में भी वृद्धि
बारिश और उमस के कारण त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज भी बढ़े हैं। बलरामपुर अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएच उस्मानी ने बताया कि ओपीडी में खुजली, फंगल संक्रमण और लाल चकत्ते जैसी समस्याएं लेकर मरीज आ रहे हैं। उन्होंने मरीजों को शरीर सूखा रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं रहें सतर्क
क्वीन मेरी अस्पताल की डॉ. सुजाता देव ने गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में संक्रमण से बचने के लिए यह सावधानी जरूरी है। वायरल संक्रमण और तेज बुखार गर्भस्थ शिशु की सेहत पर असर डाल सकता है। बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर खुद से दवा न लें। डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed