फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Belly fat is a major risk factor for heart disease.

Lucknow News: पेट का मोटापा दिल की बीमारी के लिए बड़ा जोखिम

Tue, 08 Sep 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Belly fat is a major risk factor for heart disease.
केजीएमयू।
लखनऊ। खाने में अधिक नमक और चीनी, शारीरिक निष्क्रियता और आरामदायक जीवनशैली दिल को नुकसान पहुंचा रही है। लोगों में जागरूकता की कमी भी हृदय रोगों का एक बड़ा कारण है। अमेरिका निवासी डॉ. निर्मल जोशी ने सोमवार को केजीएमयू के ब्राउन हॉल में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मधुमेह और रक्तचाप दिल की बीमारी के प्रमुख कारण हैं। समय पर जांच व इलाज से इन खतरों से बचा जा सकता है। डॉ. रेनू जोशी ने कहा कि पेट का मोटापा हृदय रोग का बड़ा कारक है। मांसपेशियों की कमी और वसा की अधिकता से मेटाबॉलिक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और वजन नियंत्रण बेहद जरूरी है। केजीएमयू लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. ऋषि सेठ्ठी ने खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर नियंत्रित रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बताया कि भारतीयों में कम उम्र में दिल के रोग चिंता का विषय है। तंबाकू, शराब, खराब खानपान और शारीरिक निष्क्रियता प्रमुख जोखिम कारक हैं। युवाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर रक्तचाप, शर्करा व कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी चाहिए। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने नियमित स्वास्थ्य जांच और जीवनशैली में सुधार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर हृदय रोग का खतरा काफी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed