{"_id":"6ac250e5f2966694490f448d","slug":"video-severe-road-accident-on-the-pauni-reasi-route-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पौनी-रियासी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पौनी-रियासी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार घायल
पौनी-रियासी सड़क मार्ग पर धनवा क्षेत्र में डंपर और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार डंपर नंबर जेके-11सी-7892 और टेंपो नंबर जेके-02डीडी-1683 के बीच धनवा क्षेत्र में टक्कर हुई। टेंपो में चालक अशोक कुमार (32) पुत्र कृष्ण लाल निवासी भारख तथा उनकी पत्नी दर्शन देवी (28) पत्नी अशोक कुमार निवासी भारख, तहसील पौनी सवार थे। वहीं डंपर में चालक कुलदीप राज (47) निवासी सुंदरबनी, तहसील सुंदरबनी, जिला राजौरी और उनके साथ राज कुमार निवासी सुंदरबनी सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।