{"_id":"6a8edade08d6cb5e8005efc1","slug":"video-massive-crowds-turn-out-in-reasi-for-eid-milad-un-nabi-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: ईद मिलाद-उन-नबी पर रियासी में उमड़ा जनसैलाब, जुलूस में गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: ईद मिलाद-उन-नबी पर रियासी में उमड़ा जनसैलाब, जुलूस में गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश
Nikita Gupta
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:53 PM IST
रियासी में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को स्थानीय जामिया मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जिस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मौलवियों ने बताया कि ईद मिलाद-उन-नबी का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश फैलाता है। इस दिन जरूरतमंदों की मदद करना सब से अहम माना जाता है।जामिया मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस मुख्य बाजार,बस अड्डा,कोर्ट रोड,नई बस्ती,कालका नगर से होते हुए त्रिन्था स्थित ईदगाह पहुंची। जहां पर नमाज अता कर एक दूसरे को बधाई दी गई। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे,जिन्होंने लोगों को क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।