{"_id":"6ae740c5af596114110a7a0d","slug":"video-girls-hostel-to-be-built-at-bani-college-for-5-crore-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ: बनी कॉलेज में 5 करोड़ से बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: बनी कॉलेज में 5 करोड़ से बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत
। बनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमेश्वर सिंह ने शुक्रवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनी में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीना गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं।
विधायक डॉ. रमेश्वर सिंह ने बताया कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस हॉस्टल के तैयार होने से दूरदराज के क्षेत्रों से कॉलेज में पढ़ाई करने आने वाली छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और काम में तेजी लाना है।
उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित मानकों के अनुसार काम पूरा किया जाए, ताकि छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
वहीं, कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनी में लड़कों के मुकाबले ल़डकियों की संख्या अधिक है। ऐसे में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। उन्होंने कहा कि दूरदराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं को रहने की सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई में सुधार होगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को भी काफी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉस्टल के तैयार होने से क्षेत्र की अधिक से अधिक छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।