{"_id":"6ae6e9e87c4384127003060c","slug":"video-people-are-troubled-by-violent-bull-in-lucknow-village-panchayat-secretary-says-catch-it-yourself-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में हिंसक सांड से परेशान लोग, ग्राम पंचायत सचिव बोले- खुद पकड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में हिंसक सांड से परेशान लोग, ग्राम पंचायत सचिव बोले- खुद पकड़ो
लखनऊ में मलिहाबाद के बख्तियार नगर गांव में छुट्टा घूम रहे आवारा हिंसक सांड फसलों को खराब करने के साथ-साथ ग्रामीणों को मारने के लिए दौड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव राज कुमार सिंह का जवाब है कि वह जानवर पकड़ने नहीं आएंगे। उसको गांव के लोग खुद पकड़कर गाड़ी से गौशाला भेज दें, जिसके भाड़े के रुपये वह दे देंगे । उनकी यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गांव के अखिलेश यादव का आरोप है कि समाधान दिवस सहित आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत की थी लेकिन जो दो आवारा जानवर ग्रामीणों ने पकड़े थे वही गौशाला भेजे गए थे। जबकि गांव में हिंसक सांड के टहलने से अभी भी खतरा बना हुआ है जिसकी किसी ने कोई सुध नहीं ले रहा। आरोप है कि जबकि उनकी ऑनलाइन आईजीआरएस शिकायत का फर्जी निस्तारण करा दिया गया है।अखिलेश ने बताया कि इससे पूर्व गांव के लोगों ने खुद जो दो आवारा जानवर पकड़े थे जिसमें कई लोगों चोटें आईं थीं। इस संबंध में मलिहाबाद बीडीओ और एडीओ पंचायत संपर्क किया गया फ़ोन रिसिफ नहीं हुआ।
बताते चलें कि बख्तियार नगर से कुछ किलोमीटर दूर गढ़ी संजर खां गांव में 21 सितंबर को सांड ने पटककर बुजुर्ग किसान राज कुमार (66) को मौत के घाट उतार दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।