Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
Bharat Mata Ki Jai' chants rang out alongside the Tricolour as IRP personnel and students held a grand rally in Reasi
{"_id":"6a79d1e64c2cca78170ba32e","slug":"video-bharat-mata-ki-jai-chants-rang-out-alongside-the-tricolour-as-irp-personnel-and-students-held-a-grand-rally-in-reasi-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: तिरंगे के साथ गूंजा 'भारत माता की जय', रियासी में आईआरपी जवानों और छात्रों ने निकाली भव्य रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: तिरंगे के साथ गूंजा 'भारत माता की जय', रियासी में आईआरपी जवानों और छात्रों ने निकाली भव्य रैली
Nikita Gupta
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:58 PM IST
Link Copied
रियासी में आईआरपी पहली बटालियन की तरफ से तिरंगा रैली निकाल भारत माता के जयघोष लगाए गए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे देशभक्ति कार्यक्रमों की कड़ी में बटालियन की तरफ से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में आईआरपी के जवानों के साथ भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत बटालियन हेडक्वार्टर के पास स्थित ऋषि चौक से हुई। हाथों में तिरंगा लिए जवानों और विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ बाजार से होते हुए रैली निकाली। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली का समापन बटालियन के हेडक्वार्टर में किया गया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र कटोच ने कहा कि तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य उन स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को याद करना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों को तिरंगे के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
उन्होंने कहा कि, देश स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाने जा रहा है और इस दौरान पूरा रियासी देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आना चाहिए। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाए और इस राष्ट्रभक्ति की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले,ताकि लोगों में राष्ट्रप्रेम की और अधिक मजबूत किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।